ग्वालियर के नाका चंद्रबनी स्थित कृष्णा टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटों से इलाके में हड़कंप मच गया। शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे अचानक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग धीरे-धीरे अपना विकराल रूप लेने लगी। गोदाम से आग की लपटों को उठता देख लोगों ने फायर बिर्गेड विभाग को सूचना दी। आग की सूचना मिलते ही फायर बिर्गेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जिसकी कीमत 60 से 70 लाख बताई जा रही है। वही आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
आग को बुझाने में 12 गाड़ी पानी लग गया। लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि गोदाम में रखा सारा टेंट का सामान जलकर खाक हो गया। गोदाम मालिक अवधेश ने फायर बिर्गेड वालों को बताया कि गोदाम में जला सारा सामान की कीमत 60 से 70 लाख रुपए है। इसके साथ ही आशंका जताई जा रही की गोदाम में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। फिलहाल आग लगने की स्पष्ट कारणों को लेकर पुलिस जांच में जुटी है