दिल्ली पालम में भयानक आग, 7 जिंदा जले 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

दिल्ली पालम में भयानक आग, 7 जिंदा जले 

दिल्ली के पालम इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग की लपटों ने 5 मंजिला इमारत को घेर लिया, जिसमें करीब 6 से 7 लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जिसमें तीन बच्चे शामिल है और कई लोग आग की लपटों से झुलस गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनका इलाज जारी है। 

दरअसल आज सुबह करीब 6 से 7:00 बजे दिल्ली के पालम इलाके की एक 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई और यह आग बेसमेंट से शुरू हुई जिसकी लपटों ने पूरी बिल्डिंग को अपना शिकार बना दिया। आग को बुझाने के लिए करीबन 30 दमकद की गाड़ियां मौके पर पहुंची। घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में भी हड़कंप मच गया और पूरा इलाका धुएं से भर गया। 

इस मामले में अग्निशमन अधिकारी एसके दुआ ने बताया है कि लगभग 30 गाड़ियों ने आग बुझाने और रेस्क्यू करने का काम किया है। डेली फायर सर्विस ने 9 घायलों को बाहर निकाला है। और उनको अस्पताल में भेजा गया है। हमारे पहुंचने से पहले ही आग की लपटों की वजह से पहले ही दो लोग कुंद चुके थे। उन्हें भी अस्पताल में भेजा गया है फिलहाल आग की लपटे नियंत्रित है और कॉलिंग ऑपरेशन जारी है पुलिस ने मामला दर्ज कर आग के कारणो की जांच कर रही है

Also Read

Top Stories
Related Post