इंदौर की चाकलेट फैक्ट्री में लगी भीषण आग। 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

इंदौर की चाकलेट फैक्ट्री में लगी भीषण आग। 

इंदौर की एक तीन मंजिला चॉकलेट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग इतनी तेज थी कि सब कुछ जलकर खाक हो गया। वहां पर मौजूद लोगों के बीच अफरा तफरी मचने लगी। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि एक हेड कांस्टेबल और 3 से 4 लोग घायल हुए हैं और काफी लाखों का नुकसान भी हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

फायर ब्रिगेड सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार दुबे ने कहा ” यहां एक तीन मंजिला चॉकलेट फैक्ट्री थी और हम आग बुझा रहे थे तभी एक धमाका हुआ, इस समय यह कहना मुश्किल है कि यह सिलेंडर ब्लास्ट था या कुछ और। एक हेड कांस्टेबल और तीन से  चार लोग घायल हुए हैं। हम अभी भी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।” बताया जा रहा है कि आज केवल लाइन की वजह से लगी, आग लगने की जांच की जा रही हैं।

Top Stories
Related Post