Sandhya Samachar

मंत्री की सार्थक पहल, की सागर ताल की सफाई

322 views

जल गंगा संवर्धन अभियान : जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने में बढ़ चढ़कर सहयोग देने का किया आमजन से आह्वा

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सागरताल को साफ-सुथरा बनाने के लिए तसला भर-भर के फैंका कचरा, क्षेत्रीय नागरिकों ने भी खूब दिया उनका साथ

ग्वालियर। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री सदैव अपनी शैली के लिए चर्चित रहते हैं और लोगों की वाहवाही भी लूटते हैं। उनका सकारात्मक पहलू और सार्थक पहल लोगों के लिए प्रेरणा बनती है।शनिवार को भी उन्होंने ऐसा ही काम किया जिसकी भविष्य में सुखद तस्वीर देखने को मिलेगी।
वर्षा जल सहेजने के लिये प्रदेश सरकार ने समाज के सहयोग से “जल गंगा संवर्धन अभियान” शुरू किया है। अपने क्षेत्र की जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने में क्षेत्रीय निवासी बढ़ चढ़कर सहयोग करें। इस आशय का आह्वान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया।

मंत्री तोमर ने क्षेत्रीय नागरिकों के साथ उपनगर ग्वालियर के सुप्रसिद्ध सागरताल को साफ-सुथरा कर स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिये श्रमदान किया। उन्होंने खुद ताल में उतर सफाई की और तसला भर-भर के कचरा फैंका।
आपको बता दें कि सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ग्वालियर जिले के शहरी व ग्रामीण अंचल में 5 से 16 जून तक “जल गंगा संवर्धन अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुराने तालाब, बांध, नदी-नाले, कुँए-बावड़ी आदि को साफ-स्वच्छ कर जल संरक्षण के लिए तैयार किया जा रहा है।
इसी क्रम में उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और आम नागरिकों के साथ मिलकर सागरताल सरोवर की सफाई की। उन्होंने स्वयं तस्सल लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण व नागरिकों के साथ सागरताल की गंदगी निकाली। साथ ही कहा कि पूर्णतः साफ-सुथरा होने तक सागरताल की साफ-सफाई का कार्य जारी रहे। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से इसमें सहयोग का आह्वान किया। स्थानीय नागरिकों ने उनकी इस पहल का स्वागत किया और ताल को पूर्ण रूप से स्वच्छ करने का वादा किया।

Posted By : विजय पाण्डेय

सांध्य समाचार अख़बार और न्यूज पोर्टल पर खबरें प्रकाशित और वेबकास्ट कराने के लिए हमसे पड़ाव स्थित ICOME सेंटर पर संपर्क करें या फिर 9425456957 नंबर पर अपने नाम के साथ फोटो और वीडियो सहित व्हाट्सप्प करें |

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
few clouds
30%
6km/h
16%
38°C
38°
38°
36°
Sun
28°
Mon
27°
Tue
28°
Wed
29°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech