Sandhya Samachar

महिलाओं की सशक्त पहचान बनी “शक्ति दीदी“

72 views

सात और शक्ति दीदियों ने संभाली पेट्रोल पम्पों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने “शक्ति दीदी” के रूप में जिला प्रशासन ने की है सार्थक पहल, अब तक 35 जरूरतमंद महिलाएं बन चुकी हैं “शक्ति दीदी”


ग्वालियर । जिले में महिलाओं की सशक्त पहचान के रूप में उभर कर सामने आ रही हैं शक्ति दीदी। कलेक्टर रुचिका चौहान की सार्थक पहल अब रंग लाने लगी है और तीन दर्जन जरूरतमंद महिलाओं की जिंदगी अब मुस्कराने लगी है।
सामान्यतः पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में पुरुष ही नजर आते हैं लेकिन जिला प्रशासन के प्रोत्साहन से ग्वालियर जिले में महिलायें भी यह जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा रही हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये जिले में “शक्ति दीदी“ के नाम से कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा यह प्रेरणादायी पहल की गई है।


इस पहल के तहत बुधवार को जिले के 5 और व्यस्ततम पेट्रोल पंप पर 7 महिलाओं ने ‘शक्ति दीदी’ के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर का मोर्चा संभाल लिया है। जिला प्रशासन व पुलिस ने इन महिलाओं का हौंसला बढ़ाया।


कलेक्टर ने बुधवार को सचिन तेंदुलकर मार्ग पर डीबी सिटी के सामने स्थित साईं हरिलीला पेट्रोल पंप पर लक्ष्मी सक्सेना एवं आरती सिसौदिया का स्वागत कर उन्हें जैकेट पहनाकर शक्ति दीदी बनाया। इसी कड़ी में उन्होंने कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित वैश्य एंड मुखर्जी पेट्रोल पंप पर रजनी नामदेव को यह जिम्मेदारी सौंपी ।


कलेक्टर ने जिले वासियों से आह्वान किया है कि वे पेट्रोल पंप पर अपने वाहनों में डीजल पेट्रोल भरवाते समय शक्ति दीदियों के प्रति सम्मान का भाव रखें। साथ ही उनकी हांसला अफजाई भी करें। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डीएस जादौन व सहायक संचालक राहुल पाठक एवं सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी सौरभ जैन, दोनों पेट्रोल पंपों के संचालक व उनके परिजन मौजूद थे।
जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार व एसडीएम डबरा दिव्यांशु चौधरी ने डबरा स्थित विजय डीजल्स पंप पर गांधारी बाथम एवं पारसनाथ फिलिंग पेट्रोल पंप पर खुशी सुबानी व सीमा शाक्य को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपी।


संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन ने भिण्ड रोड स्थित शारदा फ्यूल पेट्रोल पंप पर आरती राठौर को फ्यूल डिलेवरी वर्कर का दायित्व सौंपा।
शक्ति दीदियों की सुरक्षा की विशेष व्यवस्था


कलेक्टर चौहान एवं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने जिले के पेट्रोल पंप पर शक्ति दीदी के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर का काम कर रहीं महिलाओं की सुरक्षा का खास ध्यान रखा है। उन्होंने क्षेत्रीय थाना प्रभारी व पुलिस बल को इन पेट्रोल पंपों का लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक वॉट्सएप ग्रुप भी तैयार कराया है, जिसमें सभी शक्ति दीदी एवं संबंधित पुलिस थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों के फोन नम्बर जोड़े गए हैं। पेट्रोल पंप पर शक्ति दीदी सुविधाजनक तरीके से काम कर सकें। इसके लिये उनके कार्य का समय प्रातः 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक रखा गया है।
शक्ति दीदी बनने के लिये महिलाएँ करें संपर्क


शक्ति दीदी बनकर फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में पेट्रोल पंपों पर काम करने की इच्छुक महिलायें कलेक्ट्रेट स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास अथवा अपने नजदीकी बाल विकास परियोजना कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। साथ ही कलेक्ट्रेट स्थित खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कार्यालय में भी इसके लिये संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
6.1km/h
100%
27°C
27°
27°
27°
Wed
23°
Thu
22°
Fri
22°
Sat
22°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech