मध्य प्रदेश द्वारा मानव अधिकार प्रोटेक्शन विभिन्न सामाजिक एवं जनहित कार्यक्रम आयोजित करेगा 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

मध्य प्रदेश द्वारा मानव अधिकार प्रोटेक्शन विभिन्न सामाजिक एवं जनहित कार्यक्रम आयोजित करेगा 

ग्वालियर मानव अधिकार प्रोटेक्शन मध्य प्रदेश द्वारा जनवरी एवं फरवरी माह में विभिन्न सामाजिक एवं जनहित कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह जानकारी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झा प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य हुकमचंद जैन एवं संस्था की जिला अध्यक्ष रेखा गंभीर ने आज पत्रकार वार्ता में दी है। 

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की 24 जनवरी को संस्था द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर जी बाय एमसी के सभागार में दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जैसी गर्ग अस्थमा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल गुप्ता, डॉक्टर विनय गोस्वामी एवं दंत रोग विशेषज्ञ प्रतीक जैन द्वारा परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह संस्था वर्ष 2018 से सामाजिक कार्य करती आ रही है जिसके अंतर्गत वर्ष 2018 में लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया गया, सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकने का अभियान चलाया और वहीं वर्ष 2019 में घायल का वीडियो ना बनाओ पहले हॉस्पिटल पहुंचाओ जैसे जागरूकता अभियान चलाया। वहीं वर्ष 2020 लॉकडाउन में लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने का कार्य  एवं राशन वितरित किया। संस्था द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य किए जाते हैं अभी कुछ समय पूर्व ही गोवंश के गले में रेडियम लगाने का भी अभियान तेजी से चलाया।

उन्होंने बताया 1 फरवरी को ज्योतिष शिविर दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक कॉस्मो टावर हनुमान चौराहा जनकगंज पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें महानगर के जाने-माने ज्योतिष आचार्य उपस्थित रहेंगे और 8 फरवरी को विधि परामर्श एवं निशुल्क सहायता शिविर दोपहर 12:00 से 3:00 तक जी जाएगी। यह आयोजन एमसी के सभागार में आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहर के जाने-माने वकीलों द्वारा विधि कानून न्याय का परामर्श निशुल्क दिया जाएगा।

Also Read

Top Stories
Related Post