Sandhya Samachar

ग्वालियर को गमगीन कर गईं रानी माधवी राजे

1.2K views

दिल्ली में दम तोड़कर दुनिया से हुईं अलविदा, कल अंतिम दर्शनों के बाद सिंधिया परिवार की छत्री परिसर में किया जाएगा पंचतत्व में विलीन
ग्वालियर। सिंधिया राजघराने की राजमाता एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार को निधन हो गया। वह 70 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार 16 मई गुरुवार को अपरांहृ चार बजे कटोरा ताल रोड स्थित सिंधिया राजघराने के छत्री परिसर में पांरपरिक रीति-रिवाज के साथ किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के जन संपर्क अधिकारी डॉ. केशव पाण्डेय ने बताया कि राजमाता माधवी राजे ने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बुधवार की सुबह नौ बजकर 28 मिनट पर अंतिम सांस ली। उस समय उनके परिवार के सदस्य उनके पास ही थे।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की पत्नी माधवी राजे बीते तीन महीने से अस्वस्थ थीं। पिछले दो महीने से एम्स में उनका ईलाज चल रहा था। दो सप्ताह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और वह वेंटीलेटर पर थीं।

नेपाल की बेटी ग्वालियर की बहू
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि वह नेपाल के राणा राजवंश की राजकुमारी थीं। इस राजवंश के प्रमुख जुद्ध शमशेर जंग बहादुर राणा थे, जो नेपाल के प्रधानमंत्री भी रहें। उनका विवाह ग्वालियर के तत्कालीन महाराज माधव राज सिंधिया से आठ मई 1966 को हुआ था। सिंधिया राजघराने की बहू बनने से पहले उनका नाम किरण राज लक्ष्मी था। माधवराव सिंधिया एवं श्रीमती माधवीराजे सिंधिया की चित्रांगदा राजे और ज्योतिरादित्य सिंधिया दो संतान हैं।
आज दिल्ली में कल रानी महल में अंतिम दर्शन

राजमाता के पार्थिव शरीर को अपराहृत तीन बजे सात बजे तक दिल्ली स्थित 27 सफरदरजंग निवास पर अंतिम दर्शन के रखा गया है। गुरुवार को सुबह 10 बजे उनके पार्थिव शरीर को विमान से ग्वालियर लाया जाएगा। 11.45 बजे रानी महल में पहुंचने के बाद दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक अंतिम दर्शन के बाद अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। 3.30 बजे छत्री परिसर में कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की छत्री के निकट अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक
प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने माधवी राजे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होने कहां कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूज्य माताजी माधवी राजे सिंधिया के निधन का हद्रय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। मां जीवन का आधार होती है, इनका जीवन से जाना अपूरणीय क्षति है। बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हॅू।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूज्य माताजी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतृप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा श्रद्धेय राजमाता माधवी राजे सिंधिया के दुखद स्वर्गवास के समाचार सुन कर बेहद दुःख हुआ। उनके हमारे परिवारिक रिश्ते रहे हैं। वह अति विनम्र व्यवहार कुशल व्यक्तित्व की धनी थीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया और समस्त परिवार जनों को हमारी संवेदनाएँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी एवं कांग्रेस नेता अरूण यादव समेत अनेक नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

–Posted By : विजय पाण्डेय

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
4.3km/h
100%
28°C
28°
28°
27°
Tue
24°
Wed
22°
Thu
22°
Fri
22°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech