Sandhya Samachar

लोगों के जीवन में खुशियां लाना हो हमारा लक्ष्य : सिंधिया

286 views

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने जिला चिकित्सालय मुरार में माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का किया अनावरण

ग्वालियर। जिला चिकित्सालय मुरार में पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह भी मौजूद थे।
स्व. माधवराव जी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया भावुक हुए सिंधिया ने कहा कि मेरे पूज्य पिताजी ने दलगत भावना से ऊपर उठकर जन सेवा के दर्शन शास्त्र के आधार पर लोगों एवं क्षेत्र की सेवा के लिए काम किया।

क्योंकि उनका मानना था कि जीवन में कोई भी रास्ता चुनें, चाहे वह व्यवसाय हो, राजनीति हो या कोई अन्य काम। हमारे जीवन का लक्ष्य यह होना चाहिए कि हम कितने लोगों के जीवन में खुशियाँ ला सकते हैं।
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि मेरे पिताजी मात्र 26 साल की आयु में सांसद बन गए थे और उन्होंने सेवा भाव के मिशन के साथ अपना जीवन जीया। वे विपरीत परिस्थितियों में भी वे लोगों की सेवा से पीछे नहीं हटे।
सन् 1980 में पैर में फ्रैक्चर होने से वे एम्स में भर्ती थे, तभी उन्हें पता चला कि क्षेत्र में बाढ़ आई है और लोग परेशान हैं। चिकित्सकों के मना करने के बाबजूद वे अपने वाहन में कंबल इत्यादि राहत सामग्री लेकर लोगों के बीच पहुँचे।
सिंधिया ने मौजूद लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि ग्वालियर के उत्तरोत्तर विकास में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। एलीवेटेड रोड, नया एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम जैसे बड़े-बड़े आयाम जुड़े हैं। विकास की यह श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी।
पिता से बढ़कर हैं ज्योतिरादित्य
प्रदेश सरकार के मंत्री कुशवाह ने कहा कि स्व. माधवराव सिंधिया जी ने दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी की मदद की। इसीलिए वे लोकप्रियता के शिखर पर पहुँचे। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य भी उसी भाव के साथ क्षेत्र की सेवा में जुटे हैं। पिता से बढ़कर सेवाभाव कर रहे हैं।
इससे पूर्व मुन्नालाल गोयल ने स्वागत भाषण दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक रामबरन गुर्जर, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र यादव, कमल माखीजानी, पारस जैन व अशोक शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे।

PostedBy : विजय पाण्डेय

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
34%
6.2km/h
51%
36°C
36°
36°
36°
Sun
28°
Mon
27°
Tue
28°
Wed
29°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech