ग्वालियर। 18 सितंबर यानी कल बुधवार को साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण होने वाला है। खगोलविदों के लिए यह दौहरी सौगात हैं। क्योकि सुपरमून और चंद्रग्रण एक साथ हो रहे हैं। चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटन जो सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा के क्रमशः एक सीध में होने पर होती है। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है जिससे एक दिलचस्प नजारा होता है। दुनिया भर के लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है। पर आपको शायद यह नजारा देखने को न मिले क्योंकि भारत में यह नजर नहीं आने वाला है।
देश में इसलिए नहीं दिखेगा
भारत में चंद्रग्रहण सुबह के समय हो रहा हैं जब चंद्रमा क्षितिज के नीचे होगा। इसलिए चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण भारत में 18 सितंबर की सुबह छह बजकर 11 मिनट पर शुरू होगा और 10 बजकर 17 मिनट पर खत्म होगा। इस तरह यह कुल चार घंटे 6 मिनट तक चलेगा। सुबह का समय होने के कारण देश में यह नजर नहीं आएगा।
121