एक नवंबर से देशभर में कई नियमों में बदलाव हुए हैं, जिनमें से एक बदलाव एलपीजी सिलेंडर की कीमत से जुड़ा है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के नए रेट जारी कर दिए हैं। जहां घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वहीं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 5 से 5.50 रुपये तक घटाए गए हैं। इससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को थोड़ी राहत मिली है। पिछले एक साल में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में करीब 200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, जो उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत है।
अब कितने में मिलेगा कमर्शियल गैस सिलेंडर
देश के चार प्रमुख महानगरों में नए रेट इस प्रकार हैं —
- दिल्ली: ₹1595.50 से घटकर ₹1590.50
- कोलकाता: ₹1700.50 से घटकर ₹1694.00
- मुंबई: ₹1547 से घटकर ₹1542.00
- चेन्नई: ₹1754.50 से घटकर ₹1750.00
देश के अन्य शहरों में भी इसी तरह 5 से 5.50 रुपये तक की कमी दर्ज की गई है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वर्तमान दरें इस प्रकार हैं —
- दिल्ली: ₹853
- मुंबई: ₹852.50
अप्रैल 2025 से घरेलू गैस के दाम स्थिर हैं। आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को कीमतों में ₹50 की वृद्धि की गई थी। इससे पहले अगस्त 2023 में केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए ₹200 की कटौती की थी।