LPG हुआ सस्ता! दिसंबर की शुरुआत में बड़ी राहत, जानें आपके शहर में कितने घटे सिलिंडर के दाम

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

LPG हुआ सस्ता! दिसंबर की शुरुआत में बड़ी राहत, जानें आपके शहर में कितने घटे सिलिंडर के दाम

दिसंबर की शुरुआत ग्राहकों के लिए राहत लेकर आई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 दिसंबर से कमर्शियल LPG सिलिंडर के दाम घटा दिए हैं। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दरअसल, पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल सिलिंडर के दाम लगातार ऊपर-नीचे होते रहे हैं नवंबर में 5 रुपये की कटौती, सितंबर में 51 रुपये तक की राहत, जबकि अक्टूबर में 16 रुपये बढ़ोतरी हुई थी।

देखें आपके शहर में कितनी कमी हुई

1 दिसंबर से लागू नई कीमतें इस प्रकार हैं 

शहर पूर्व कीमत वर्तमान कीमत 
कोलकाता₹1,694₹1,684
मुंबई₹1,541₹1,531
चेन्नई₹1,749.50₹1,739.50

IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलिंडर अब ₹1,580.50 में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत ₹1,590.50 थी। यानी 10 रुपये की सीधी राहत।

घरेलू LPG सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

देशभर में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलिंडर के दाम पुराने ही रहेंगे। अधिकांश शहरों में इसकी कीमत ₹850 से ₹960 के बीच है।

मुख्य शहरों में घरेलू गैस सिलिंडर के रेट

शहर   कीमत 
दिल्ली₹853
मुंबई₹852.50
लखनऊ₹890.50
अहमदाबाद₹860
हैदराबाद₹905
पटना₹951
वाराणसी₹916.50

घरेलू गैस उपभोक्ताओं को इस महीने कीमतों में किसी बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।