पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित नेताओं ने दी बधाई

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित नेताओं ने दी बधाई

भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को आज जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाओं का तांता लगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और सांसदों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

पीएम मोदी ने जताया सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शुभकामना संदेश साझा करते हुए लिखा –

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र के प्रति उनकी विशिष्ट सेवा और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें अपार सम्मान दिलाया है। विभिन्न मुद्दों पर उनके ज्ञान और मार्गदर्शन का हम गहरा सम्मान करते हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।”

विदेश मंत्री और केंद्रीय नेताओं की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने लिखा –

भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने संदेश दिया –

आपका सरल एवं सहज स्वभाव, राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

मुख्यमंत्रियों की बधाई

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि “ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा –

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ, सुयशपूर्ण जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।”

सांसदों ने भी दी बधाई

गोरखपुर सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ने कहा –

सादगी की प्रतिमूर्ति, सहज-सरल स्वभाव के धनी और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की।

देशभर से शुभकामनाओं की बौछार

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर भी बधाइयों की बौछार देखने को मिली। लोग उन्हें सादगी, समर्पण और राष्ट्र सेवा का प्रतीक मानते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना कर रहे हैं।