बाजार में लापता हुए “लड्डू गोपाल”, 20 साल पुरानी मूर्ति की तलाश में भटक रही युवती 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

बाजार में लापता हुए "लड्डू गोपाल", 20 साल पुरानी मूर्ति की तलाश में भटक रही युवती 

ग्वालियर के बाज़ार में लड्डू गोपाल लापता हो गए हैं। एक युवती अपने लड्डू गोपाल की तलाश में तीन महीने से भटक रही है। युवती अपने लड्डू गोपाल को बाजारों में तलाश रही है, तो वहीं पुलिस से भी मदद की गुहार लगाई, साथ ही युवती ने अपने लड्डू गोपाल को तलाश कर लाने वाले को इनाम देने की घोषणा भी की है। 

ग्वालियर के अलका पुरी में रहने वाली विजया शर्मा करीब डेढ़ महीने पहले अपनी बहन के साथ माधौगंज बाजार में खरीदारी करने पहुंची थी। इस दौरान वह अपने साथ घर से लड्डू गोपाल की छोटी मूर्ति भी लेकर गई थी। बाजार की भीड़-भाड़ के बीच अचानक वह मूर्ति कहीं खो गई, मूर्ति के गायब होने का एहसास हुआ तो विजया ने आसपास तलाश की, लेकिन मूर्ति का कोई सुराग नहीं मिल सका।

 लड्डू गोपाल की मूर्ति करीब 20 साल पुरानी थी, इस मूर्ति को विजया शर्मा बचपन से ही अपना भाई मानती थी। पांच साल पहले उसकी मां का निधन हो गया। जिसके बाद यह मूर्ति ही उनके साथ जुड़ी सबसे खास निशानी बन गई थी। मूर्ति खोने के बाद महिला मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई है। विजया कई दिनों से अपने स्तर पर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लड्डू गोपाल को तलाशा, लेकिन जब कोई सफलता नहीं मिली तो वह कोतवाली थाने पहुंची। विजया ने आम लोगों से भी भावुक अपील की है कि यदि किसी को यह लड्डू गोपाल की मूर्ति मिले या उसके बारे में कोई जानकारी हो, तो कृपया उसे लौटाने में मदद करें। उसने यह भी घोषणा की है कि जो व्यक्ति उसकी मूर्ति वापस लाकर देगा, उसे उचित इनाम दिया जाएगा।

 सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि महिला द्वारा आकर बताया गया था कि उनके लड्डू गोपाल की मूर्ति कहीं खो गई है तत्काल थाने से पुलिसकर्मियों को भेज कर उनकी तलाश भी कराई गई थी महिलाओं का कहना है कि जो भी मूर्ति वापस लाकर देगा उसे उचित इनाम भी दिया जाएगा।

Also Read

Top Stories
Related Post