Sandhya Samachar

एमपी की सबसे बड़ी गौशाला में लगी भीषण आग

72 views

लालटिपारा गौशाला का वैदिक डेस्टिनेशन जलकर हुआ खाक, 10 हजार गौवंश हैं मौजूद
ग्वालियर। प्रदेश की सबसे बड़ी और आदर्श लालटिपारा गौशाला में भीषण आग लग गई। आग में वैदिक डेस्टिनेशन जलकर खाक हो गया। जहां आग लगी उसके आस-पास ही 10 हजार गौ माता और गौ वंश मौजूद था। लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार के गौवंश या जनहानि नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि आग टपरे की वजह से लगी है। लेकिन पुख्ता जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, राहत इस बात की है कि अभी तक इस घटना में गौवंशों के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। इस गौशाला का संचालन कुछ वर्ष पहले संतों को सौंपा गया था। तब से यह देश की सबसे आदर्श गौशाला बन गई है। यह गौशाला देश की पहली आधुनिक और आत्मनिर्भर गौशाला है।
आदर्श गौशाला लाल टिपारा ग्वालियर के संयोजक स्वामी ऋषभ देवानंद ने कहा कि ग्वालियर की लाल टिपारा गौशाला में भड़की आग पर काबू पा लिया गया है। इस गौशाला का संचालन नगर निगम द्वारा साधू संतों के माध्यम से किया जाता है। तत्काल आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ी घटना टल गई। क्योंकि गौशाला परिसर में न केवल 10 हजार से ज्यादा गौवंश मौजूद थे। बल्कि यहीं पर गोबर से सीएनजी बनाने वाला बायो सीएनजी संयंत्र भी संचालित होता है। इसलिए पहला प्रयास यही था कि आग को आसपास बढ़ने से रोका जाए। आग की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि ग्वालियर के लाल टिपारा गौशाला में स्थानीय नगर निगम के सहयोग से दस हजार गायों की देखभाल की जा रही है। यहां गोबर से गैस बनाने वाला राज्य का अपने तरह का यह पहला संयंत्र स्थापित किया गया है। वैसे तो इंदौर में पहले से बायो सीएनजी प्लांट है, लेकिन वहां इसके लिए गीले कचरे का उपयोग किया जाता है।
जबकि, यहां सिर्फ गोबर का उपयोग होगा, वह भी सिर्फ गौवंश के गोबर का। अधिकारियों का कहना है कि इस समय बायो सीएनजी की मांग सामान्य सीएनजी से ज्यादा है। क्योंकि बायो सीएनजी में 95 फीसदी मीथेन होता है, जबकि सामान्य सीएनजी में 90 फीसदी होता है। यही वजह है कि बायो सीएनजी से मिलने वाले वाहनों का माइलेज ज्यादा निकलता है।
गौशाला पूरे प्रदेश में नजीर पेश कर रही हैं और देश भर से लोग यहां गौशाला का अध्ययन करने आ रहे हैं।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
52%
4.9km/h
64%
29°C
29°
29°
29°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed
27°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech