कुवैत दिल्ली फ्लाइट को मिली बम की धमकी, सुराग में क्या मिला जाने?

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

कुवैत दिल्ली फ्लाइट को मिली बम की धमकी, सुराग में क्या मिला जाने?

अहमदाबाद के एयरपोर्ट पर उसे वक्त हड़कंप मच गया जब कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी मिलने , जिससे वहां मौजूद सभी यात्रियों में अफरा तफरी मच गई । इस धमकी से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और सभी यात्री सुरक्षित अहमदाबाद में लैंड कराया गया। लैंडिंग के बाद यात्रियों की और उनके सामान की गहन चैकिंग की गई।

कैसे हुई लैंडिंग ?

कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट की उड़ान के  विमान में 180 यात्री सवार थे। बम की धमकी का पता चलते ही पायलट ने तुरंत ATC से संपर्क कर नजदीकी अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की । 

जांच में क्या मिला ?

अहमदाबाद में इंडिगो फ्लाइट लैंडिंग से पहले ही सुरक्षा एजेंसी को अलर्ट कर दिया गया था जिससे इस मामले से जुड़ी गहन जांच हो सके, लेकिन जांच में फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।  इस घटना से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर अन्य फ्लाइट्स प्रभावित हुईं हैं और लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Also Read

Top Stories
Related Post