Sandhya Samachar

सुरों के सम्राट किशोर कुमार की समाधि पर गूंजे तराने

169 views

हिन्दुस्तान के जाने-माने गायक कलाकार किशोर कुमार की जयंती पर उनकी जन्म स्थली पर देशभर से जुटे प्रशंसक, दूध-जलेबी का भोग लगाकर और गीत गाकर अर्पित किए श्रद्धासुमन

खंडवा। देश और दुनिया में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले हरफनमौला गायक किशोर कुमार की समाधि उनके जन्मदिन पर शुक्रवार को फूलों से महक उठी। देशभर से जुटे उनके चाहने वालों ने स्वरांजलि दी। समाधि पर उनकी पसंदीदा दूध और जलेबी का भोग लगाया गया। किशोर कुमार के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए उनके प्रशंसक कोलकाता, बंगाल, इंदौर सहित देशभर से आये।

आपको बता दे कि किशोर कुमार के जन्मदिन को खंडवा में गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। किशोर कुमार की समाधि पर ही नहीं शहर में भी जगह-जगह पर संगीत की महफिल सजाई गई।
नगर निगम और किशोरकुमार प्रेरणा मंच के संयुक्त तत्वावधान में किशोरकुमार के समाधि स्थल पर आर्केस्ट्रा का आयोजन रखा गया। यहां किशोर प्रेमियों ने उनके लोकप्रिय गानों की प्रस्तुति दी।
किशोर कुमार दीवानों में आमजन से लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी गीत गुनगुनाए। समाधि स्थल पर मुंबई से आए गायक राम शंकर भी पहुंचे। उन्होंने समाधि पर पुष्प अर्पित करने के बाद मंच से गीत भी गुनगुनाया।
रामशंकर ने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि किशोरकुमार गौरव सम्मान मुझे दिया जा रहा है। मंच से गायक प्रशांतकुमार ने भी गीत गुनगुनाकर किशोरकुमार को स्वरांजलि दी।
इस दौरान महापौर अमृता कौर, विधायक देवेंद्र वर्मा, अमर यादव, निगमायुक्त नीलेश दुबे ने भी स्वरांजलि दी। इस मौके पर किशोर प्रेमियों ने मंच पर केक काटकर किशोर दा का जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
समाधि स्थल पर हाल ही में लगाई गई किशोरकुमार की आदमकद प्रतिमा के साथ फोटो खिंचवाने के लिए किशोर प्रेमियों में होड़ लगी रही।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
80%
4.7km/h
97%
26°C
26°
26°
25°
Wed
23°
Thu
22°
Fri
22°
Sat
22°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech