इंदौर में ज्योतिरादित्य सिंधिया का दो दिवसीय मिशन

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

इंदौर में ज्योतिरादित्य सिंधिया का दो दिवसीय मिशन

केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंचे। वहा उन्होंने सामाजिक सहभागिता, जनसंवाद और युवा उद्यमिता से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।


इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यंग एंटरप्रेन्योर्स फोरम (YEF) के उद्घाटन सत्र में शामिल हों केंद्रीय मंत्री ने युवा उद्यमियों, स्टार्टअप संस्थापकों और नवाचार से जुड़े प्रतिभागियों से सीधा संवाद करने के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका, स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने और नवाचार आधारित विकास पर विशेष चर्चा होगी।


श्री सिंधिया का यह दौरा युवा शक्ति, नवाचार और उद्यमिता पर केंद्रित है, जो इंदौर के साथ-साथ पूरे मध्य प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Also Read

Top Stories
Related Post