Sandhya Samachar

जुमे की नमाज में बम धमाका

134 views

मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान बम धमाका, छह मरे
20 से ज्यादा लोग हुए घायल; अधिकारियों ने की आपातकालीन की घोषणा

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में एक मदरसे में आत्मघाती हमले को अंजाम दिया गया। विस्फोट मदरसे के मुख्य हॉल में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ जिसके बाद अधिकारियों ने नौशेरा में आपातकाल की घोषणा कर दी। शुरुआत जांच के अनुसार ये एक आत्मघाती हमला था। मदरसे की स्थापना सितंबर 1947 में इस्लामिक विद्वान मौलाना अब्दुल हक हक्कानी ने की थी।
रॉयटर्स, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में एक मदरसे (जामिया हक्कानिया मदरसा) में शुक्रवार को बम ब्लास्ट हो गया। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इस ब्लास्ट में मदरसे के प्रमुख भी घायल हो गए हैं। यह मदरसा प्रांत के नौशेरा इलाके में स्थित है।

आत्मघाती हमले का शक
विस्फोट मदरसे के मुख्य हॉल में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ, जिसके बाद अधिकारियों ने नौशेरा में आपातकाल की घोषणा कर दी। शुरुआत जांच के अनुसार, ये एक आत्मघाती हमला था।
मदरसे की स्थापना सितंबर 1947 में इस्लामिक विद्वान मौलाना अब्दुल हक हक्कानी ने की थी। पिछले महीने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सड़क किनारे एक बम ब्लास्ट हो गया था। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
कायरतापूर्ण और जघन्य अपराध: शहबाज शरीफ
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा, “आतंकवाद के ऐसे कायराना और जघन्य कृत्य आतंकवाद के खिलाफ हमारे संकल्प को कमजोर नहीं कर सकते।” (हम) देश से आतंकवाद के सभी रूपों को पूरी तरह से मिटाने के लिए दृढ़ हैं।”
आंतरिक मंत्रालय के एक्स पर पोस्ट के अनुसार, पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने भी विस्फोट की निंदा की, गहरा दुख और खेद व्यक्त किया।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
80%
4.7km/h
97%
26°C
26°
26°
25°
Wed
23°
Thu
22°
Fri
22°
Sat
22°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech