ग्वालियर की बेटी जूली शर्मा ने रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में किया अपने शहर ग्वालियर का नाम रोशन, जिसमें जूली शर्मा ने 12 लाख 50 हजार रुपए की राशि जीती है।
जूली शर्मा ने कौन बनेगा करोड़पति की सराहना करते हुए कहा कि जीती हुई राशि बेटियों की शिक्षा पर खर्च करेंगी, जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि वह अपने गांव की पहली लड़की थी जिन्होंने बीए की पढ़ाई पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए उनके ससुराल वालों ने भी पूरा साथ दिया। ग़ौरतलब है कि KBC में पहुंचने के लिए जूली को पहले ही दिन हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला उन्होंने अपनी बहन के साथ गेम खेल और 12 लाख 50 हजार तक की राशि जीत ली।
जूली ने पिता का सपना किया पूरा
साधारण परिवार से आने वाली जूली शर्मा मुरैना जिले की अंबाह तहसील के गांव की रहने वाली है जूली शर्मा ने बताया कि उनके पिता का सपना था कि उनके पांच बच्चों में से कोई भी एक बच्चा KBC तक पहुंचे। जिस सपने को जूली शर्मा ने पूरा किया। साथ ही उनके पिता शिक्षा के लिए काफी जागरूक थे और उन्होंने गांव में एक स्कूल भी खुलवाया था ताकि लड़कियां आगे की पढ़ाई जारी रख सके।