Sandhya Samachar

सिंधिया दिल से…सोचना अब क्या है चुनें मोदी फिर से

264 views

— जारी होते ही चंद घंटों में लोगों के दिलों-दिमाग पर छाया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य का चुनाव अभियान गाना
— युवाओं को रास आ रहा है सिंधिया का जोशीला अंदाज, तेजी से वायरल हो रहा है गाना
— देश बोल रहा मोदी फिर से…गुना कहे सिंधिया दिल से सोशल मीडिया पर हो रहा है ट्रेंड

>विजय पाण्डेय
ग्वालियर। आ कदम मिला फिर साथ चल….एक बार फिर मेरे साथ चल…जो मुश्किलों का पहाड़ हो…. एक बार फिर हम करेंगे हल!
रुकना नहीं, थकना नहीं, एक कर दूं आसमान जमीं, मेरा हौंसला, तेरी हिम्मतें, तेरा साथ हो तो फिर क्या कमी है, मोदी की गांरटी और सिंधिया की मेहनत, जनसेवा उसके खून में और जिंदगी का मकसद…

सिंधिया ओ सिंधिया…सिंधिया ओ सिंधिया…सिंधिया दिल से…. सोचना अब क्या है चुनें मोदी फिर से….
यह चंद पंक्तियां हैं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव अभियान गाने की। जो लोगों के दिलां-दिमाग पर छाया हुआ है।
क्या छोटा और क्या बड़ा, क्या बूढ़ा और क्या जवान ? महिला हो या पुरुष हर किसी की जुबान पर यह गाना है।
गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया का चुनाव-अभियान प्रदेश ही नहीं पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। सिंधिया का जोशीला अंदाज, मतदाताओं से आत्मीयता के साथ संवाद और बच्चों व बूढ़ों को दिल से गले लगाना और उनकी खैरियत पूछना स्थानीय निवासियों को बेहद रास आ रहा है।

चुनाव के ऐलान से पहले ही अपने संसदीय क्षेत्र में तूफानी चुनाव अभियान चलाकर जन-जन के मन में अपना प्रभाव छोड़ने वाले सिंधिया की शैली की हर कोई तारीफ कर रहा है।
भाजपा के स्थापना दिवस पर शनिवार को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने चुनाव प्रचार के लिए अपना कैंम्पेन सॉग जारी किया। उन्होंने इसे अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया…. देखते ही देखते यह गाना लोगों की पहली पसंद बन गया…कारण गाने के बोल और संगीत लोगों में जोश भरने वाला है। तीन मिनट 31 सेकंड के इस गाने को प्रधानमंत्री मोदी और सिंधिया पर फोकस किया गया है। दोनों की जुगलबंदी देखते ही बन रही है, जो लोगों के दिलों-दिमाग पर अपनी छाप छोड़ रही है।

यह भी पढ़ें : सिंधिया ने कहा भारत को 2047 तक विकसित बनाना चाहते हैं प्रधानमंत्री मोदी

गाना जारी करते हुए सिंधिया ने लिखा है …. आ कदम मिला फिर साथ चल… एक बार फिर मेरे साथ चल …
गाने के जारी होते ही चंद घंटों में करीब 19 हजार लोगों ने इसे देखा और सुना साथ ही दो हजार से जयादा इसे शेयर किया गया है। ट्विटर, फेसबुक पर यह गाना सबसे ज्यादा देखा और सुना जा रहा है। गाने के जरिए संघर्ष को जुनून बनानर मुश्किलों से आगे निकलने का संदेश देते हुए मोदी फिर से और सिंधिया दिल से का संदेश दिया गया है। जो लोगों को आकर्षित कर रहा है। गुना संसदीय क्षेत्र में देश बोल रहा मोदी फिर से …सिंधिया दिल से.. यह नारा ट्रेंड कर रहा है। यही वजह है कि सिंधिया का चुनाव अभियान पूरे प्रदेश में अपनी अलग ही छाप छोड़ रहा है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
34%
4.9km/h
65%
33°C
33°
33°
33°
Sun
30°
Mon
28°
Tue
29°
Wed
28°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech