Sandhya Samachar

मामा ने बॉटी बहनों को इमदाद, शहर को दी विकास की सौगात

218 views

ग्वालियर की पावन भूमि से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश की 1.31करोड़ बहनों के खातों में पहुॅचाई एक हजार 269 करोड़ रुपए की राशि, 387 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

जन दर्शन यात्रा में शहर के विभिन्न चौराहों और मुख्यमार्गों पर हुआ जन नायक आत्मीय स्वागत, बहनों ने आरती कर उतारी अपने भैया की नजर और बाँधी राखी

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रविवार को ग्वालियर की पावन भूमि पर शानदार जलसा हुआ। इस दौरान वे शिव की शरण में पहुंचे। जनता जनार्दन का आशीर्वाद लेने जन दर्शन यात्रा निकाली। प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक बहनों को इमदाद बाँटी तो शहर के विकास के लिए भी अनेक सौगाते दीं। साथ ही व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए भी बड़ी घोषणाएं कर सकारात्मक रुख अपनाकर सरकार का जन-जन से सरोकार होना बताकर अपना खास प्रभाव जमाया।

ग्वालियर आगमन पर सर्व प्रथम मुख्यमंत्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अचलेश्वर मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना की। फिर शुरू हुआ जन दर्शन यात्रा यानी रोड शो का आगाज। रथ पर सवार होकर मुख्यमंत्री और सिंधिया जन दर्शन के लिए निकले। अचलेश्वर मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा नदी गेट पर समाप्त हुई। रास्ते भर लाड़ली बहनाओं ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। लाड़ली बहनाओं ने अपने भैया शिवराज को राखी भेंट की। इसके साथ ही सनातन धर्म मंदिर के संतजनों ने मुख्यमंत्री का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। लोगों ने जगह-जगह पुष्पा वर्षा कर अपने नेताओं को आत्मीय स्वागत किया।

एक आंदोलन है लाड़ली बहना योजना

मुख्यमंत्री ने फूलबाग मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में मौजूद महिला शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि “लाड़ली बहना योजना” केवल योजना भर नहीं यह महिलाओं की जिंदगी बदलने का आंदोलन है। यह योजना महिलाओं की जिंदगी में खुशी भरने और उनकी आँखों में आँसू न रहने देने का भी आंदोलन है। हमारा संकल्प है कि हम बहनों को मजबूर नहीं रहने देंगे। सरकार उनकी जरूरतें पूरी करेगी और प्रदेश की सभी बहनें मजबूत बनेंगीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  चौहान ने प्रदेश भर की बहनों के खातों में धनराशि पहुँचाई तो महिलाओं ने अपने शिवराज भैया की नजर उतारी।

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की एक करोड़ 31 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में लाड़ली बहना योजना के तहत 1 हजार 269 करोड़ 7 लाख रुपए से अधिक धनराशि अंतरित की। साथ ही रिमोट का बटन दबाकर लगभग 387 करोड़ रूपए लागत के दो दर्जन कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। उन्होंने ग्वालियर जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत द्वारा आम जन की समस्याओं के निराकरण के लिये किए गए नवाचार “ पात्रता एप्लीकेशन” मोबाइल एप का शुभारंभ भी किया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे समाजसेवियों और शासकीय सेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा

बहनों के हवाले होगा टोल टैक्स

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजमार्गों पर टोल टैक्स के संचालन का काम प्रदेश सरकार द्वारा बहनाओं को दिया जा रहा है। तीन टोल टैक्स की जिम्मेदारी उन्हें दी जा चुकी है। यदि बहनें टोल टैक्स के माध्यम से एक लाख रूपए वसूलेंगीं तो उसमें से 30 हजार रुपए महिलाओं के खाते में आयेंगे।

450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम ऐसी नई योजना लेकर आ रहे हैं, जिससे प्रदेश की महिलाओं को रसोई गैस का कनेक्शन मात्र 450 रुपए में मिलेगा। बाकी के पैसे सरकार भरेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रसोई गैस के दाम 200 रुपए कम कर दिए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा भी सावन महीने में मात्र 450 रुपए में बहनाओं को रसोई गैस का सिलेण्डर उपलब्ध कराया है।

सम्मेलन में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागर विमानन व इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मंचासीन थे।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
77%
4.2km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Tue
24°
Wed
22°
Thu
22°
Fri
22°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech