इसराइल ने दी पीएम मोदी दौरे को लेकर ईरानी हमले पर सफाई 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

Israel clarifies Iranian attack on PM Modi's visit

28 फरवरी 2026 को अमेरिका- इजरायल ने ईरान पर हमला किया जिससे ईरान में चारों तरफ कब्र ही कब्र नजर आए , उससे दो दिन पहले 25 से 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसराइल के दौरे पर थे जिससे सोशल मीडिया पर कई अफवाह फैल रही है इन अफवाह को देखते हुए इसराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि पीएम मोदी के दौरे से इस हमले का कोई संबंध नहीं था।

इसराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने आगे कहा कि भारत और हमारे संबंध बेहद अच्छे और मजबूत है लेकिन हमने हमले को लेकर कुछ सूचित नहीं किया क्योंकि उनके जाने के बाद, शनिवार तड़के लिया गया था। जिसमे ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के महल पर निशाना बनाया गया और मिसाइलें दागी गईं , जिसमें अली खामेनेई की मौके पर ही जान चली गई थी। इस हमले में IDF ने 500 जगहों पर 1200 बम दागे, जिसमें मिसाइल लॉन्चर और नौसेना को भी निशाना बनाया गया था।

Top Stories
Related Post