इज़रायल के रक्षा मंत्री इज़रायल काट्ज़ ने ईरान पर हमला करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूरे इज़रायल में तत्काल आपातकाल की घोषणा कर दी गई है जबकि पूरे इज़रायल में अलर्ट घोषित हैं। यरुशलम और तेल अवीव में सायरन सुनाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के हवाले से पता चला है कि ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके सुनाई दिए जा हैं। तेहरान समेत कई जगहों पर धुएं का गब्बर देखा गया।
#WATCH | तेहरान, ईरान | इज़राइली रक्षा मंत्री ने कहा, "इज़राइल ने ईरान के खिलाफ एक प्रिवेंटिव मिसाइल हमला किया है…"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2026
वीडियो ईरान में हमले के बाद का है, जब आसमान में धुएं का गुबार उठ रहा है।
U.S. ने (ईरान) हमले में हिस्सा लिया था और हमले भी कर रहा था: एक U.S. अधिकारी ने वॉल… pic.twitter.com/zQgKrO9vyM
इज़राइल ने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए हैं और इज़राइल की सेना ने कहा कि उसने देश भर के इलाकों में एयर रेड सायरन बजा दिए हैं ताकि जनता को इज़राइल की ओर से मिसाइल दागे जाने की आशंकाओं के लिए तैयार किया जा सके”। मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है ईरान से पटवार की आशंका लगाई जा रही है।