इजरायल- अमेरिकी  हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर की गई जान

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

इजरायल- अमेरिकी  हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर की गई जान

इज़रायल और अमेरिका ने शनिवार यानी कल ईरान में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को निशाना बनाया और एक एयरस्ट्राइक की। यह स्ट्राइक तेहरान में एक हाई-सिक्योरिटी कंपाउंड में  की गई जब खामेनेई की अपने टॉप सहयोगियों के साथ मीटिंग में थे। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि, “कॉम्प्लेक्स पर 30 बम गिराए गए। खामेनेई अंडरग्राउंड थे लेकिन शायद अपने बंकर में नहीं थे।”

ईरान के नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत ने मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ा दिया है, इस युद्ध से भारतीय नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लोगों  से शांति बनाए रखने की अपील की है, जबकि महबूबा मुफ्ती ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और  साथ ही मुस्लिम देशों के समर्थन को चिंताजनक बताया है।

भारत में कई जगह पर हुए विरुद्ध प्रदर्शन

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद भारत में कई जगह पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं जैसे जम्मू-कश्मीर, करगिल, यूपी के जौनपुर व लखनऊ । लोगों ने अमेरिका-इज़रायल के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की है। वहीं यूपी में प्रदर्शनकारियों ने कहा, ” कि तुम एक हुसैनी मारोगे, हर घर से एक और हुसैनी निकलेगा।” वहीं, कई प्रदर्शनकारी रो पड़े।

युद्ध के बीच टाली बोर्ड परीक्षा

इज़रायल और अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव है। जिस को लेकर CBSE ने कहा है कि वह मिडल ईस्ट के कुछ हिस्सों में 2 मार्च को होने वाली दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर रहा है। जिन इलाकों में परीक्षाएं टाली गई हैं, वे हैं- बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE।

Also Read

Top Stories
Related Post