iPhone 17 के लॉन्च से पहले Apple ने iPhone 15 की कीमत घटा दी है। कंपनी हर साल नए मॉडल की लॉन्चिंग के साथ पुराने डिवाइस की कीमत कम करती है। ऐसे में iPhone 15 खरीदने का यह बेस्ट टाइम हो सकता है।
iPhone 15 की लॉन्चिंग और कीमत
- iPhone 15 को 2023 में ₹79,900 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।
- पिछले साल इसकी कीमत में ₹10,000 की कटौती हुई थी और यह ₹69,900 में उपलब्ध हो गया था।
- अब iPhone 17 लॉन्च से पहले कंपनी ने इसमें ₹5,000 की और कटौती की है।
- इसके बाद iPhone 15 को Flipkart पर ₹64,900 की कीमत में खरीदा जा सकता है।
Amazon पर धांसू डील
- Amazon पर iPhone 15 की कीमत ₹59,900 है, यानी लॉन्च प्राइस से ₹20,000 कम।
- इस पर ₹1,797 का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है।
- ऑफर के बाद iPhone 15 की इफेक्टिव कीमत सिर्फ ₹58,103 हो जाएगी।
iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.1-इंच Super Retina XDR OLED, रेजोल्यूशन 1179 x 2556 पिक्सल, Dolby Vision और HDR10 सपोर्ट, पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स।
प्रोसेसर: Apple A16 Bionic चिपसेट, 6GB RAM।
बैटरी: 3349mAh, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट।
रियर: 48MP प्राइमरी + 12MP अल्ट्रावाइड।
फ्रंट: 12MP सेल्फी कैमरा।