8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, जानें महिलाओं से जुड़ी 7 शानदार सरकारी स्कीम

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, जानें महिलाओं से जुड़ी 7 शानदार सरकारी स्कीम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल पूरी दुनिया में 8 मार्च को ही मनाया जाता है इसका जुवाब 20वी सदी से  है 1908 में न्यूयॉर्क में करीब 15000 महिलाएं  ने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई, उसके करीब एक साल बाद अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने आज के दिन को अंतर्राष्ट्रीय विमेंस दे घोषित कर दिया। इसके बाद जर्मन एक्टिविस्ट क्लारा जेटकिंन ने 1910 में इस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का प्रस्ताव पास कर दिया था। आज का दिन सभी महिलाओं के लिए जश्न और सम्मान का प्रतीक है 

हर साल इंटरनेशनल वुमन’एस डे पर नाइट थीम होती है इस बार 8 मार्च 2026 की थीम ‘इन्वेस्ट इन वूमेन’ है इस थीम के तहत महिलाओं के लिए शिक्षा मेंटरशिप, वेतन न्याय, सुरक्षा और बेहतर अफसर उपलब्ध कराना है।

महिलाओं के लिए 7 शानदार सरकारी स्कीम जाने 

1. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन देकर धुएं से छुटकारा मिलेगा। 

Also Read

2. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 5,000 रुपये वो  भी तीन किस्तों में मिलेंगे। 

3. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के  तहत लड़कियों की शिक्षा और सुरक्षा को देखते  हुए यह योजना निकली गई, जिससे लड़कियों का भविष्य उज्जवल बने। 

4. लखपति दीदी योजना

लखपति दीदी योजना के  तहत SHG महिलाओं को ट्रेनिंग देकर सालाना 1 लाख आय का लक्ष्य रखा गया हैं। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बने।

5. किशोरी शक्ति योजना

किशोरी शक्ति योजना के  तहत 11से18 साल की लड़कियों के लिए हेल्थ, पोषण और स्किल डेवलपमेंट के लिए यह योजना निकली गई है। 

6. ऑपरेशन मेरी सहेली

ऑपरेशन मेरी सहेली के तहत ट्रेनों में महिला RPF टीमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए होती है। ग़ौरतलब है कि 250 से ज्यादा टीमें देशभर में मौजूद है।

7. महिला शक्ति केंद्र

 महिला शक्ति केंद्र के तहत ग्रामीण महिलाओं को ट्रेनिंग देकर महिलाओं को रोजगार के अवसर सुनिश्चित करना है।

Top Stories
Related Post