इंदौर से ओंकारेश्वर का सफर अब बेहद आसान होने वाला है अब श्रद्धालुओं को 3 घंटे की जगह डेढ़ घंटे में ही इंदौर से ओंकारेश्वर का सफर तय करना होगा। NHAI यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तीन रेल लाइन बना रहा है वह भी 33.40 किलोमीटर लंबा, और यह पूरा प्रोजेक्ट 1000 करोड़ की लागत से बनने जा रहा है
इस परियोजना में तीन खास सुरंग बनने जा रही है जिसका नाम है भेरूघाट सुरंग, बाईग्राम सुरंग और चोरम सुरंग। इस परियोजना का काम जोर शोर से चल रहा है इस काम में पहाड़ को काटकर रास्ता बनाया जाएगा। अभी ट्रैफिक जाम और पहाड़ों के रास्ते में काफी परेशानी होती थी और काफी दुर्घटनाएं भी पहाड़ों के कारण होती थी जो अब दूर हो जाएगी। और ओंकारेश्वर जाने वाले श्रद्धालु कम समय में और बिना दुर्घटना के सफर कर सकेंगे और अपनी यात्रा पूरी करके समय पर ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन भी कर सकेंगे।
तीन सुरंग के अलावा इस प्रोजेक्ट में कई छोटे-छोटे प्रोजेक्ट भी शामिल है जैसे की एक बड़ा ब्रिज बनेगा और 14 छोटे ब्रिज। इसके साथ ही एक रेलवे ओवरब्रिज, 2 वायाडक्ट, वाहन के लिए चार अंडर पास और पैदल यात्रियों के लिए 6 अंडर पास भी बनेंगे। यह पूरी परियोजना 1000 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनने जा रही है।