Sandhya Samachar

इंदौर आठवीं बार स्वच्छता में बना नंबर-1, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिया सम्मान चिन्ह

Published: Last Updated on 10 views

स्वच्छता के क्षेत्र में एक बार फिर से इंदौर ने देशभर में परचम लहराया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-2025 की सुपर लीग श्रेणी में इंदौर ने पूरे भारत में पहला स्थान हासिल कर लिया है। देश के 15 चुनिंदा बड़े शहरों के बीच हुए इस सुपर लीग के मुकाबले में इंदौर ने हर पैमाने पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर खुद को ‘स्वच्छता का गुरु’ साबित कर दिया। इसके लिए आज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित भी किया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ये अवार्ड लिया। इस शानदार उपलब्धि की घोषणा होते ही शहर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

नगर निगम मुख्यालय से लेकर ऐतिहासिक राजवाड़ा तक इंदौर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न जोरशोर से मनाया गया। नगर निगम के कर्मचारियों, सफाई मित्रों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत की खुशी मनाई। इस दौरान एक दूसरे को बधाई भी दी। इस मौके पर इंदौर के जनप्रतिनिधियों ने शहरवासियों को बधाई दी। साथ ही लगातार आठवीं बार नंबर वन का मुकाम हासिल करने का श्रेय शहर की जनता और नगर निगम के सफाई मित्रों को दिया।

आपको बता दें कि इंदौर इससे पहले भी लगातार सात बार स्वच्छता सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान पर रहा है। इस बार ‘सुपर लीग’ जैसी नई श्रेणी में इंदौर की जीत ने इसकी स्वच्छता यात्रा को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
79%
4.1km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Tue
24°
Wed
22°
Thu
22°
Fri
22°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech