- इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट 6E-1403, जो कोच्चि से अबू धाबी के लिए रवाना हुई थी,फ्लाइट मे तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के मात्र दो घंटे बाद ही कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड गई ।
- विमान में 180 से अधिक यात्री और छह क्रू मेंबर सवार थे।
- शुक्रवार देर रात 11:10 बजे उड़ान भरने के बाद शनिवार तड़के 1:44 बजे हुई, जब पायलट ने अपनी समझदारी से और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस लौटाने का फैसला किया।
A320 नियो में तकनीकी खराबी:
सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट में तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद पायलट ने तुरंत हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) से संपर्क किया और कोच्चि लौटने की अनुमति मांगी। हालांकि, इंडिगो ने अभी तक खराबी की सटीक वजह का खुलासा नहीं किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विमान एक एयरबस A320 नियो था, और फिलहाल आभी इसकी तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए फैसला
लैंडिंग के बाद सभी क्रू मेंबर्स और यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। इंडिगो ने आसुविधा का खेद जताते हुए यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए तुरंत एक वैकल्पिक विमान की इंतेज़ाम किया और , वो विमान सुबह 3:30 बजे अबू धाबी के लिए रवाना हुआ। नए विमान में नए क्रू मेंबर्स तैनात किए गए, क्योंकि पिछले क्रू का ड्यूटी समय सीमा समाप्त हो चुकी थी।
इंडिगो का बयान
इंडिगो ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, “हमारी फ्लाइट 6E-1403 को तकनीकी कारणों से कोच्चि वापस लौटना पड़ा। यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, और सभी जरूरी कदम उठाए गए। हम असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं और यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”