77वां गणतंत्र दिवस पर दिखी भारतीय कला संस्कृति

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

77वां गणतंत्र दिवस पर दिखी भारतीय कला संस्कृति

77वें गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय सेना के विशेष पशु दल ‘हिम योद्धा’ ने पहली बार हिस्सा लिया। यह दल हिमालय और सियाचिन जैसे दुर्गम क्षेत्रों में तैनात रहता है। परेड में 2 बैक्ट्रियन ऊंट, 4 ज़ांस्कर टट्टू, 4 शिकारी पक्षी, 10 भारतीय नस्ल के कुत्ते और 6 सैन्य सेवा कुत्ते शामिल रहे। यह दृश्य सेना की अद्भुत ताकत और तैयारी का प्रतीक बना।

 ऑपरेशन सिंदूर के विमानों ने किया भव्य प्रदर्शन 

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान जब भारतीय वायु सेना की टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च कर रही थी तब ऑपरेशन सिंदूर के तहत विमानों के विशेष दस्ते ने आसमान में प्रदर्शन किया। इसमें 2 राफेल, 2 सुखोई, 2 मिग-29 और 1 जगुआर लड़ाकू विमान शामिल था। गौरतलब है, ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय जेट विमानों ने आतंकी शिविर नष्ट किए थे।

2026 की गणतंत्र दिवस की थीम

इस साल गणतंत्र दिवस की मुख्य थीम “वंदे मातरम के 150 वर्ष” है आज की परेड लगभग 90 मिनट तक चली और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस समारोह की अगुवाई की। आज के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

Top Stories
Related Post