Sandhya Samachar

इस दिन से चलेगी पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन

132 views

नई दिल्ली। ट्रेन में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। देश की पहली वंदे भारत मेट्रो रेल का रेल मंत्रालय ने टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह वंदे भारत मेट्रो रेल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में चलेगी। इसे सप्ताह में छह दिन चलाया जाएगा। जो भुज से अहमदाबाद के बीच चलेगी। रास्ते में इसके 9 हॉल्ट रहेंगे। हर स्टेशन पर यह सिर्फ दो-दो मिनट ही रुकेगी। प्रधानमंत्री मोदी 16 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करें।
पायदान बंद-
इसमें ऑटोमेटिक दरवाजे लगाए गए हैं। यानी रेल चलने के बाद कोई भी यात्री दरवाजे या पायदान पर लटका हुआ नजर नहीं आएगा। रेल में ज्यादा से ज्यादा लोग बैठ सकें। इसके लिए पूरी तरह एयरकंडीशन इस रेल के कोच में बेंच लगाई गई हैं।
इतनी है फास्ट-
इस रेल की स्पीड रास्ते में 100 से 130 किलोमीटर तक रहेगी। भुज से अहमदाबाद का सफर यह पांच घंटे 45 मिनट में पूरा करेगी। इसमें सबसे कम किराया तीस रुपए होगा। जिस पर जीएसटी भी देना होगा। इसमें एमएसटी भी वैलिड होगा। लेकिन आम मेल और एक्सप्रेस रेल या पैसेंजर रेल के लिए जारी होने वाली एमएसटी इसमें नहीं चलेगी। इसके लिए अलग से एमएसटी बनेगी।
देश भर में चलेंगी 300
रेलवे मौजूदा तीन हजार पैसेंजर रेलों को हटाकर उनके स्थान पर वंदे भारत मेट्रो चलाने वाला है। ऐसी तीन हजार रेलों को चलाने की रेलवे की योजना है। इन्हें 200 से 350 किलोमीटर के दायरे वाले प्रमुख शहरों के बीच चलाया जाएगा।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
49%
8.9km/h
100%
31°C
31°
31°
31°
Mon
24°
Tue
24°
Wed
25°
Thu
24°
Fri

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech