ग्वालियर में एक युवक ने अपने नाना की तेरहवीं में शोले के गब्बर स्टाईल में बसंती की तरह लड़की से डांस करवाया और बंदूक से फायरिंग भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी से राइफल के बारे में पूछताछ कर रही है।
ग्वालियर बेहट थाना के रावली गांव में 22 फरवरी को बुजुर्ग की तेरहवीं का कार्यक्रम था, इसमे भिंड के दंदरौआ का रहने वाला कुलदीप गुर्जर भी आया था, दरसअल ये कुलदीप के नाना की तेरहवीं का ही कार्यक्रम था। जिसमे शाम के वक्त कुलदीप गुर्जर ने गीत भजन कार्यक्रम में लड़की को रॉयफल की नोक पर नचाया, शोले के गब्बर स्टाइल में कुर्सी पर बैठा कुलदीप रॉयफल से फायरिंग करता रहा तो वही लड़की बसंती की तरह नाचती रही। कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों ने इस घटना का लगभग 47 सेकेंड का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है
कुलदीप के रिश्तेदार ने ही थाने में जाकर जानकारी दिए और FIR दर्ज कराई। पुलिस आरोपी कुलदीप को कोर्ट में पेश कर रिमांड ले रही है ताकि उस राइफल के बारे में पूछताछ की जा सके।