ग्वालियर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से कार चकनाचूर

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से कार चकनाचूर

ग्वालियर के आगरा-मुम्बई नेशनल हाईवे स्थित घाटीगांव में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई। जिसमें बैठे तीन युवक कार  में फंस गए। पुलिस ने तत्काल क्रेन और कटर की मदद से तीनों घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है। 

दअरसल उत्तर प्रदेश के आगरा में रहने वाले साेहेल खान, सलमान खान और मोहम्मद यूसुफ कांच की मूर्तियों का व्यापार करते हैं। साेहेल अपने बड़े भाई की ईको कार में कांच की मूर्तियों की पेटियों को लेकर आगरा से भोपाल के लिए कल मंगलवार की रात के समय निकला था। आगरा से निकलते समय कार को यूसुफ चला रहा था। लेकिन ग्वालियर आने के बाद सलमान ने कार की स्टेयरिंग संभाल ली और यूसुफ पास में बैठ गया। जबकि साेहेले पीछे की सीट पर बैठा था। ग्वालियर क्रॉस कर आगरा-मुम्बई नेशनल हाइवे घाटीगांव-मोहना के बीच सिरसा गांव की तरफ पहुंचे ही थे कि उसी समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए कार में सामने से टक्कर मार दी। कार में ट्रक की सीधी टक्कर लगने के बाद कार आगे से पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई। फ्रंट की सीट पर बैठे सलमान व यूसुफ कार  में फंस गए। जबकि पीछे की सीट पर बैठे सोहेल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। जब पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया तो ड्राइविंग सीट पर सलमान खान व फ्रंट की सीट पर यूसुफ फंसा हुआ था। पुलिस काे कटर व क्रेन की मदद से उनको कार की बॉडी को कटर से काटकर बाहर निकाल और अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल पहुंचाने से पहले सलमान ने तत्काल दम ताेड़ दिया था। जबकि मोहम्मद युसूफ ने इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि साेहेल की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे परिजन आगरा ले गए हैं जंहा एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज किया जा रहा है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद भागने से पहले ही ट्रक को पकड़ लिया। लेकिन ट्रक चालक फरार हो गया। वही पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Also Read

Top Stories
Related Post