GST 2.0 लागू होने से सस्ते हो जाएंगे घरेलू उपकरण,वाहन ये सभी इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल चलिए जानते हैं कया मिलेगा फायदा

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

GST 2.0 लागू होने से सस्ते हो जाएंगे घरेलू उपकरण

22 सितंबर, 2025 से भारत में जीएसटी की नई दरें लागू हो जाएंगी। जिससे, इस साल त्योहारों के लिए शॉपिंग करना, पहले की तुलना में सस्ता हो जाएगा। पहले जो चीज़ महंगी आती थी वही, अब कम दाम में मिलेगी।  सरकार ने टीवी, फ्रिज, एसी जैसे तमाम इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर जीएसटी की दरों को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। और छोटी कारों पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।आप सभी को बताते चलें कि दीपावली के त्योहार के मौके पर पूरे देश में अधिक मात्रा में लोग इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों ख़रीदा करते है।

‎इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर 28 के बजाय लगेगा 18 प्रतिशत जीएसटी

‎इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स जैसे, टीवी, एसी, फ्रिज में से 28 प्रतिशत वाले जीएसटी स्लैब से हटाकर 18 प्रतिशत वाले जीएसटी स्लैब में रखने से आपको इन उत्पादों पर सीधे-सीधे 10 प्रतिशत की बचत होगी। इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर GST 2.0 घटाए जाने से उपभोक्ताओं को काई उत्पाद लेने पर 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की बचत हो सकती है।

Also Read

‎घर में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर फायदा मिलेगा 

‎जीएसटी दरों में किए गए इस बड़े और एतिहासिक बदलाव का लाभ, घरों में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज पर मिलेगा। पंखे, डिशवॉशर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, सिलाई मशीन, वैक्यूम क्लीनर, माइक्रोवेव ओवन,  हीटर, ग्राइंडर, मिक्सर, जूसर, हेयर ड्रायर, इलेक्ट्रिक शेवर, ट्रिमर, और कई चीजों पर अब 28 प्रतिशत के बजाय 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगी। वहीं, रोज की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले साबुन, डिटर्जेंट, टूथपेस्ट, हेयर ऑयल जैसी 99% वस्तुओं को 12 प्रतिशत वाले जीएसटी स्लैब से हटाकर 5 प्रतिशत में शिफ्ट किया जा रहा है। 

‎Car GST कितनी थी और अब कितनी होगयी? 

‎ल हाल ही में घोषित GST 2.0 में ऑटो कंपोनेंट्स पर टैक्स स्लैब बदल दिया गया है। पहले जहाँ पुर्ज़ों पर दो टैक्स दरें 18% और 28% लागू थीं। अब सबको एक ही स्लैब में डाल दिया गया है। यानी, अब इन सभी ऑटो पार्ट्स पर सिर्फ़ 18% GST लगेगा। यानी वो कंपोनेंट्स या पार्ट्स जिन पर अब तक आप 28% जीएसटी चुकाते आए हैं उनमें भी 10% की कटौती देखने को मिलेगी।

Top Stories
Related Post