Sandhya Samachar

देश का मान बढ़ाने वाले हीरो का किया सम्मान

247 views

द्रोणाचार्य आवार्डी शिवेंद्र के नगर आगमन खेल संस्थाओं ने पलक पांवड़े बिछाकर भव्य स्वागत कर किया नागरिक अभिनंदन पेरिस ओलंपिक में हॉकी को दिलाया था कांस्य पदक
ग्वालियर। पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले द्रोणाचार्य अवार्डी शिवेंद्र चौधरी का गृह नगर ग्वालियर आगमन पर शानदार स्वागत किया गया। वहीं विभिन्न खेल संस्थाओं द्वारा सम्मान समारोह का सिलसिला अभी जारी है।

शनिवार को दर्पण खेल संस्थान की ओर से द्रोणाचार्य अवार्डी शिवेंद्र चौधरी को किया सम्मानित …… ग्वालियर के स्थानीय
खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा कीड़ा भारती के संयुक्त तत्वाधान में दर्पण मिनी स्टेडियम में भारतीय हॉकी टीम के प्रशिक्षक शिवेंद्र चौधरी को सम्मानित किया गया।

इन्होंने किया सम्मान
क्रीड़ा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक सचेती, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय, भाजपा के प्रदेश महामंत्री लोकेंद्र पाराशर, विभाग संयोजक कीड़ा भारती, गोविंद मेहरोत्रा, मनीष शुक्ला प्रांत संयोजक मातृशक्ति क्रीड़ा भारती एवं आदित्य भदौरिया ग्रीनवुड विद्यालय के संचालक, अविनाश भटनागर, इंद्रदेव भदौरिया, विवेक विशाल, संगीता दीक्षित, निक्की कौशल, पुष्पेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, रामनरेश गुर्जर एवं रितु अनामिका तिर्की ने सम्मानित कर स्मृति चिंह भेंट किए।

नवोदित खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला
शिवेंद्र चौधरी ने नवोदित खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी बच्चे प्रशिक्षण के दौरान पूर्ण लगन और मेहनत से अभ्यास करें। कोई चीज समझ में नहीं आए तो प्रशिक्षक से पूछे एवं मोबाइल से दूर रहें। खेल के साथ-साथ अपनी पढ़ाई का भी ध्यान रखें।
सिंधिया ने भी दी बधाई
आपको बता दें कि ग्वालियर के लाड़ले शिवेंद्र की उपलब्धि पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बीते रोज राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डे पर उनके आगमन पर उनसे मिलकर बधाई और शुभकामनाएं।

PostedBY विजय पाण्डेय

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
clear sky
38%
6.3km/h
6%
32°C
32°
32°
33°
Sat
29°
Sun
28°
Mon
27°
Tue
29°
Wed

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech