Sandhya Samachar

हैलो… मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोल रहा हूं…,

362 views

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ताओं से मुख्यमंत्री ने फिल्म नायक के हीरो वाले खास अंदाज में की बात।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने कामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कारण वह फिर से चर्चा में आ गए हैं। वीडियो में वह शिकायतकर्ताओं से बात करते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने औचक निरीक्षण के दौरान फोन पर ही शिकायतकर्ता की शिकायत को सुना और उसका समाधान भी कराया।

— शिकायतकर्ताओं से की फोन पर बात
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन जिले में सीएम हेल्पलाइन सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने फोन पर दो शिकायतकर्ताओं से बात की और उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम ने इस दौरान दोनों शिकायतकर्ताओं के समस्याओं को तुरंत हल करने का भी निर्देश दिया।
— खास अंदाज में दिया अपना परिचय
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले बैंक से संबंधित शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता से बात की। इस दौरान उन्होंने बात करते हुए शिकायतकर्ता से खुद का परिचय भी कराया। जैसे ही फोन लगा उन्होंने कहा- मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोल रहा हूं…। उन्होंने बात करते हुए शिकायतकर्ता को जिले के स्मार्ट सिटी कार्यालय में बुलाया और वहां पहुंचकर उन्होंने उसकी शिकायत सुनी और उसका समाधान किया।
शिकायतकर्ता छात्र से भी की बात
वहीं, उन्होंने एक अन्य शिकायतकर्ता से बात की। सीएम ने जिस शिकायतकर्ता से बात की वह एक छात्र था और उसकी छात्रवृत्ति से संबंधित शिकायत थी। मुख्यमंत्री ने तत्कानल कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को छात्रवृत्ति की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
Edited By : विजय पाण्डेय

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
few clouds
53%
6km/h
18%
29°C
29°
29°
28°
Mon
28°
Tue
28°
Wed
28°
Thu
29°
Fri

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech