—पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी वे हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की सटीक संख्या की जानकारी ले रहे हैं
एजेंसी। निजी कंपनी का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है, जिसमें सवार चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधिकारी हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की सटीक संख्या की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। हेलीकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हेलीकॉप्टर में चार यात्री सवार थे। हादसे में हताहत लोगों की संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।
पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने बताया कि हादसा पुणे जिले के पौड गांव में हुआ। हेलीकॉप्टर का स्वामित्व एक निजी विमानन कंपनी के पास है। पुणे ग्रामीण पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में हताहत हुए यात्रियों की सटीक संख्या के बारे में जानकारी ली जा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं लग सका है।