हरियाणा विधानसभा की मतगणना के बाद स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। एग्जीट पोल के दावों के झूठे साबित होने से कांग्रेस का सत्ता पाने का सपना टूट गया है तो वहीं भाजपा का फॉर्मूला हिट साबित हुआ है।
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई थी लेकिन यह कुछ ही समय तक टिक सकी और फिर भाजपा ने बढ़त बढ़ाना शुरू किया तो वह अंत तक जारी रहा। इस लिहाज से भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर तीसरी बार सरकार बनाने का रास्ता साफ किया है।
भाजपा की जीत ऐसे समय में हुई है जब देश के सारे एग्जीट पोल हरियाणा में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत के साथ जीत के दावे कर रहे थे। चुनाव परिणामों और रुझानों ने एक बार फर इन एग्जीट पोल के अनुमानों को झुठलाते हुए भाजपा जीत की हैट्रिक दिलाई है।
भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सदाबहार हिट फॉर्मूला हरियाणा में भी बिल्कुल सटीक बैठा।
और 24 घंटे में बदल गए समीकरण
भाजपा ने हरियाणा में जीत हासिल की, इसके पीछे कई फैक्टर काम करते हैं। लेकिन इन सबके बीच अमित शाह का जो मुख्यमंत्री बदलने का हिट फॉर्मूला है, वो हरियाणा में भी काम कर गया। परिणाम के दिन यानी आज मंगलवार से एक दिन पहले तक कांग्रेस यह मान चुकी थी कि वो हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। लेकिन भाजपा की जीत ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया। हरियाणा में भाजपा को 48सीट मिली हैं जबकि कांग्रेस को 37 सीटें मिली हैं। शेष अन्य के खाते में गई हैं।
PostedBy..Manju Soni