Sandhya Samachar

हज यात्रियों को घर बैठे मिलेगी सभी जानकारी

223 views

सरकार ने हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। जिसके तहत अब उन्हें किसी बात के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा बल्कि सभी जानकारी आसानी से हासिल कर सकेंगे। सबसे बड़ी बात इस सुविधा के तहत हज यात्रियों को हिंदी, अगें्रजी और उर्दू सहित विभिन्न भाषाओं में जानकारी हासिल हो सकेगी

नई दिल्ली। हज यात्रा को आासान तरीके से और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हज सुविधा ऐप लॉन्च किया है। ऐप से लोगों को अनेक तरह की जानकारी मिल सकेगी।
स्मृति इरानी ने कहा कि उनकी सरकार हज यात्रियों के लिए सुविधाएं देने का काम कर रही हैं।
जानिए क्या है ऐप में खास
इस ऐप का मुख्य उद्देश्य लोगों को यात्रा के दौरान आने वाली परेशानी को दूर करना है। इसमें वार्षिक तीर्थयात्रा पर जाने वाले लोगों को जरूरी जानकारी, प्रशिक्षण मॉड्यूल, फ्लाइट की जानकारी और ठहरने की सुविधा जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं तक सीधी पहुंच प्रदान करेगा। इमरजेंसी हेल्पलाइन डेस्क की सुविधा भी मिलेगी।

–10 भाषाओं में हज की जानकारी
हज सुविधा ऐप लोगों को जानकारी देने के लिए 10 भाषाओं में हज प्रशिक्षण देगा। इसमें हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, बांग्ला और कन्नड़ सहित कई अन्य भाषाएं शामिल हैं। इसमें यात्रियों को किसी भी स्थिति में हेल्पडेस्क की सुविधा मिलेगी। लोग कंट्रोल रूम के साथ अपनी परेशानी को सीधे तौर पर साझा कर पाएंगे।
— जानिए क्या बोलीं स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी ने ऐप लॉन्च करते हुए कहा कि मोदी सरकार में नारी सशक्तिकरण का संकल्प आज के समय में जमीनी हकीकत है। यह हर भारतीय के लिए खुशी की बात है कि हमारी सरकार ने मुस्लिम बहनों के लिए बिना मेहरम हज जाने का प्रावधान किया। नतीजन वर्ष 2023 में 4300 से अधिक महिलाओं ने बिना मेहरम सफल हज यात्रा की। इस वर्ष 5160 से अधिक महिलाएं बिना मेहरम हज यात्रा पर जाएंगी। यह सब मोदी सरकारी नीतियों का ही परिणाम है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
77%
4.2km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Tue
24°
Wed
22°
Thu
22°
Fri
22°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech