ग्वालियर पुलिस ने लौटाए लोगों के 551 गुम हुए मोबाइल, पीड़ितों के चेहरे खिले

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर पुलिस ने लौटाए लोगों के 551 गुम हुए मोबाइल, पीड़ितों के चेहरे खिले

ग्वालियर  में कीमती मोबाइल गुम होने से परेशान 551 लोगों को  पुलिस ने होली से पहले बड़ी सौगात दे दी है। ग्वालियर पुलिस की साइबर सेल ने तीन महीने तक ऐसे मोबाइलों की पड़ताल की, जो गुम हो गए थे। देश के अलग-अलग राज्यों से इन्हें ढूंढ निकाला और बरामद किया। आज मोबाइल धारकों को पुलिस कंट्रोल रूम बुलाकर SSP धर्मवीर सिंह ने मोबाइल लौटा दिए हैं मोबाइल लौट आने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। 

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के मुताबिक 551 मोबाइल की कीमत लगभग 1 करोड़ 33 लाख रुपए से अधिक है। ये सभी करीब पिछले दो महीनों में चोरी हुए थे। जिन्हें दो महीने की मेहनत मे ढ़ूढ़ निकाला है साथ ही इन्हें मध्य प्रदेश के ग्वालियर, गुना, भिण्ड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, भोपाल और यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात आदि स्थानों से ट्रेस कर बरामद किया है बता दे लोग एसपी ऑफिस के चक्कर लगाते थे और पूछते थे कि हमारा फोन कब मिलेगा, लेकिन आज उनके मूल मालिकों को उनका फोन लौटाया जा रहा है।

Top Stories
Related Post