Sandhya Samachar

GWALIOR NEWS- महिला पुलिस अधिकारी के मुंह पर 500 का नोट मारा

239 views

ग्वालियर। ट्रैफिक पुलिस सूबेदार सोनम पाराशर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह दो लोगों को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रही है। सोनम पाराशर का कहना है कि इनमें से एक ने उनके मुंह पर ₹500 का नोट फेंक कर मारा था और हमला करने के लिए आगे बढ़ रहा था। सेल्फ डिफेंस में मैंने उसे धक्का दिया। 

वायरल वीडियो में तनाव की स्थिति नजर आ रही है। एक व्यक्ति ₹500 का नोट फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है, और पलक झपकते ही सुविचार सोनम पाराशर उसे मारने के लिए आगे बढ़ी। वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी थप्पड़ मारा। सोनम पाराशर का कहना है कि वह मोटेल तानसेन तिराहे पर अपनी टीम के साथ ट्रैफिक चेक कर रही थी। एक बाइक सवार को हेलमेट नहीं लगाने के लिए रोका गया और उसका चालन बनाया जा रहा था। उसने ₹500 का नोट मुंह पर फेंक कर मारा और हमला करने के लिए आगे बढ़ा। सेल्फ डिफेंस में उसे धक्का दिया था। 

वीडियो वायरल हो जाने के बाद SSP अमित सांघी ने घटनाक्रम की जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी एक दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। 

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
84%
5.3km/h
100%
24°C
24°
24°
23°
Tue
22°
Wed
21°
Thu
23°
Fri
23°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech