यूपीएससी यानी सिविल सर्विस एग्जामिनेशन में 160 वीं रैंक हासिल करने वाली सृष्टि गोयल ने ग्वालियर का नाम रोशन किया है। सृष्टि ग्वालियर के मुरार इलाके की निवासी हैं और उन्होंने पांचवें प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। सृष्टि ने अपनी सफलता को लेकर कहा कि लगातार असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और मेहनत जारी रखी। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई । उन्होंने अपनी फैमिली को क्रेडिट देते हुए कहा कि मेरी सफलता के पीछे मेरा परिवार साथ खड़ा था जिससे उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की।
ग्वालियर की कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान सृष्टि गोयल की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाई दी और साथ ही उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने आगे कहा कि ग्वालियर के युवाओं के लिए सृष्टि प्रेरणा बनेगी।