ग्वालियर व्यापार मेले का आज समापन होगा और यह समापन सुंदरकांड के पाठ के साथ पूरा होगा। इसके साथ ही ग्वालियर व्यापार मेले में अपनी भूमिका निभा रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को संभागीय आयुक्त प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया जाएगा।
वर्ष 2025 – 26 में आयोजित व्यापार मेला की अवधि निर्धारित की गई थी ग्वालियर व्यापार मेला 25 दिसंबर 2025 से शुरू किया गया था और समापन की तारीख 25 फरवरी 2026 तय की गई थी जो कि आज पूरी हो जाएगी। ग्वालियर व्यापार मेले के समापन अवसर पर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं मेला व्यापारी संघ के पदाधिकारी और व्यापारीयों के साथ सुंदरकांड का पाठ सभी एक साथ मिलकर करेंगे।
ग्वालियर व्यापार मेले के व्यापारियों को अपनी दुकानों की पैकिंग करने के लिए 26 एवं 27 फरवरी तक का समय दिया गया है जिससे वह आराम से में पैकिंग करें ले, जल्दबाजी में कोई गड़बड़ी न करें। इसके बाद 28 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।