Sandhya Samachar

विधानसभा चुनाव : ग्वालियर में अब 90 प्रत्याशी मैदान में

85 views

नामांकन वापसी के अंतिम दिन दो प्रत्याशियो ने वापस लिए नाम, 15 के नामांकन हुए निरस्त, मौजूदा प्रत्याशियों को आवंटित किए गए चुनाव-चिंह

ग्वालियर। विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। ग्वालियर जिले की सभी विधानसभा सीटों पर अब 90 प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे।
गुरुवार को नाम वापसी का आखिरी दिन था। 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की जाँच के दौरान 15 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हो गए थे। नाम वापसी के बाद शेष रहे सभी प्रत्याशियों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण व ग्वालियर पूर्व में एक-एक अभ्यर्थी द्वारा अपना नाम वापस ले लिया।
विधानसभा सीटों की स्थिति
ग्वालियर ग्रामीण- 20 प्रत्याशी
ग्वालियर – 19 प्रत्याशी
ग्वालियर पूर्व – 15 प्रत्याशी
ग्वालियर दक्षिण – 10 प्रत्याशी
भितरवार – 14 प्रत्याशी
डबरा (अजा.) – 12 प्रत्याशी
इन्होंने लिए नाम वापस
विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण से आनंद कुशवाह (रामायणी) एवं विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर पूर्व से बृजेश गुप्ता शामिल हैं।
ये हैं प्रत्याशी
ग्वालियर ग्रामीण : भारत सिंह कुशवाह भारतीय जनता पार्टी, साहब सिंह गुर्जर इंडियन नेशनल कांग्रेस, इंजी. सुमित पाल आम आदमी पार्टी, सुरेश बघेल बहुजन समाज पार्टी, जीवन कुशवाह राष्ट्रीय समानता दल, डॉ. रणधीर सिंह रूहल राष्ट्र निर्माण पार्टी, राजेश कुशवाह आजाद समाज पार्टी, राजेश शंकर कक्का समाजवादी पार्टी तथा सर्वश्री उदयवीर सिंह, गेंदालाल, तेजेन्द्र मिश्रा, दीपेन्द्र सिंह परमार, धर्मवीर गुर्जर, नरेन्द्र शर्मा, नितेश सिंह, पूरन सिंह, मान सिंह, रवि जोशी, लोकेन्द्र सिंह गुर्जर व संदीप सिंह गुर्जर सभी निर्दलीय ।
ग्वालियर : नितिन सिंह तोमर (मोन्टी) बहुजन समाज पार्टी, प्रद्युम्न सिंह तोमर भारतीय जनता पार्टी, रोहित गुप्ता आम आदमी पार्टी, सुनील शर्मा इंडियन नेशनल कांग्रेस, सुश्री आरती भास्करन बंथौलिया अखण्ड भारत साम्राज्य पार्टी, इमरान खान आजाद समाज पार्टी (कांशी राम), एडवोकेट कौशल शर्मा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, देवी प्रसाद वर्मा इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी, एडवोकेट महेश कोली स्वतंत्र जनता राज पार्टी, कॉमरेड मिताली शुक्ला सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट), राजवीर धाकड़ पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी, रोशन बेग समता मूलक समाज पार्टी, चंदन राठौर, जितेन्द्र त्रिपाठी, निधि शर्मा, पवन सिंह, मनीष काले, मनीष सिंघल व सुनील शर्मा सभी निर्दलीय ।
ग्वालियर पूर्व : प्रहलाद सिंह प्रकाश टेलर बहुजन समाज पार्टी, श्रीमती माया सिंह (मामी जी) भारतीय जनता पार्टी, डॉ. सतीश सिकरवार इंडियन नेशनल कांग्रेस, नरोत्तम जाटव आजाद समाज पार्टी (कांशी राम), प्रदीप शर्मा जन अधिकार पार्टी, विजय बौद्ध अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया, विनोद कराना समाजवादी पार्टी, हेमलता मुकेश कोली नेशनल यूथ पार्टी तथा सर्वश्री दीपक कुमार सेन, नाथू सिंह, नरेश चंद्र, प्रो. डॉ. पीडी अग्रवाल, मीनाक्षी जैन, महेश पाल कटारिया व विशाल पाल सभी निर्दलीय ।
ग्वालियर दक्षिण : नारायण सिंह कुशवाह भारतीय जनता पार्टी, पंकज कुमार गुप्ता आम आदमी पार्टी, प्रवीण पाठक इंडियन नेशनल कांग्रेस, श्रीमती सद्दो अशोक खान बहुजन समाज पार्टी, कल्याण सिंह कुशवाह आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) तथा गोपाल जायसवाल, देवेन्द्र सिंह कुशवाह, नारायण सिंह कुशवाह, राजेन्द्र सिंह कुशवाह व विजय माहौर सभी निर्दलीय ।
भितरवार : कालीचरण (पप्पू गुर्जर) बहुजन समाज पार्टी, मोहन सिंह राठौर भारतीय जनता पार्टी, लाखन सिंह यादव इंडियन नेशनल कांग्रेस, बादाम सिंह बघेल समता मूलक समाज पार्टी, प्रो. विजय कुशवाह जन अधिकार पार्टी, सतेन्द्र सिंह रावत आजाद समाज पार्टी (कांशी राम), संत राजेश्वर गिरि समाजवादी पार्टी तथा अगर सिंह, चाँद खान, धर्मेन्द्र चौधरी, मनमोहन शर्मा, राम मुदगल, सुशील कुमार कुशवाह व संजय कुशवाह सभी निर्दलीय ।
डबरा (अजा.) : इमरती देवी भारतीय जनता पार्टी, सत्यप्रकाशी परसेड़िया बहुजन समाज पार्टी, सुरेश राजे इंडियन नेशनल कांग्रेस, पवन कुमार राय राष्ट्रीय रक्षक मोर्चा, डॉ. भारत वारसी जन अधिकार पार्टी, रूपेश कैन आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) तथा अनिल अगरैया, नवल किशोर मौर्य, रामबरन सगर, लीलाधर, विकास सगर व संजय अगरैया सभी निर्दलीय।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
light rain
75%
5.2km/h
97%
26°C
26°
26°
25°
Mon
24°
Tue
22°
Wed
23°
Thu
23°
Fri

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech