ग्वालियर में अटल जयंती पर 2 लाख करोड़ की सौगात, E-जीरो FIR की शुरुआत, अमित शाह का संबोधन

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में अटल जयंती पर 2 लाख करोड़ की सौगात, E-जीरो FIR की शुरुआत, अमित शाह का संबोधन

अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश ’ ग्वालियर विकास और निवेश का बड़ा केंद्र बना। मध्यप्रदेश के विकास पर लघु फ़िल्म का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही उद्योग और निवेशकों का सम्मान हुआ, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम मुख अतिथि रहे।

कार्यक्रम में E- जीरो FIR का शुभारंभ हुआ,जिसमें E- जीरो फरियादियों को बड़ी राहत मिलेगी। जिससे अपराध दर्ज कराने की प्रक्रिया और अधिक सरल, तेज़ और पारदर्शी होगी।

अमित शाह का 25 मिनट का संबोधन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि पूरी दुनिया का दिल जीतने का काम अटल जी ने किया है ,अटल जी ने देश की सांस्कृतिक विरासत बढ़ाने का भी काम किया। अटल जी ने जनजाति विभाग बढ़ाने का भी काम किया, जनजाति को विकास के रास्ते पर लाए।

तानसेन से लेकर शाह ने आज कहा कि ग्वालियर घराने के कलाकारों को शक्ति दी और आज़ादी के बाद से यहां के मिलिट्री जवान देश की सेवा कर रहे हैं।

Also Read

उन्होंने आगे कहा कि अटल जी ने वोट पाने की राजनीति नहीं की ,बल्कि देशहित को पहले रखा। अटल जी ने छह महामार्ग बनाए साथी ही देश को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया। कारगिल विजय तो अटल जी के नेतृत्व की मिसाल है।

शाह ने आगे कहा हमने कम समय में सबसे ज्यादा विकास किया और अब 7 करोड़ से बढ़कर 101 करोड़ इनरनेट उपभोक्ता हो गए हैं UPI के जरिए डिजिटल ट्रांसजक्शन सेक्टर में काम किया। 46 फीसदी रियल टाइम ट्रांजेक्शन किया है। 

और अब 2 हज़ार करोड़ ट्रांजेक्शन हो गए हैं

उन्होंने कहा कि भारत आज मोबाइल निर्माण और निर्यात में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है। देश की 2 लाख 14 हजार पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर पहुंच चुका है।  मध्यप्रदेश अब विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि राजमाता की नगरी ग्वालियर, जो अटल जी की कर्मभूमि है, आज उनकी 101वीं जयंती मना रहे है और आज मदनमोहन मालवीय की भी जन्म जयंती है उन्होंने हिंदू संस्कृति के लिए जीवन समर्पित किया है भारत रत्न मदन मोहन मालवीय जी को नमन और साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी को भी सादर नमन।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एमपी में 8:30 करोड लोगों के लिए सौगात मिल रही है इन सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है और अब 2 लाख करोड़ की सौगात दी गई। 

नक्सलबाद को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा 35 साल की समस्या, नक्सलवाद को खत्म किया, माओवाद से देश प्रदेश को मुक्त कराया, आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि आजादी के बाद पहली बार 11 दिसंबर को लाल सलाम को आखिरी बार सलाम किया गया।

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का संबोधन 

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती एवं मध्य प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश’ कार्यक्रम में सहभागिता की। ग्रोथ समिट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश में 2 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ। साथ ही कार्यक्रम में 5019 करोड़ रुपए की अधोसरंचना विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के साथ साथ ग्वालियर को व्यापार मेले की शुभारंभ सहित विभिन्न सौगात मिली। 

इस अवसर पर सिंधिया ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सराहना की, मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों के आंकड़े प्रस्तुत किए और बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार में मध्य प्रदेश अभूतपूर्व गति से समावेशी विकास के पथ पर अग्रसर है। साथ ही उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर केवल एक तिथि नहीं, बल्कि सुशासन, विचार और राष्ट्रसेवा की परंपरा का प्रतीक है। 

सिंधिया ने विश्वास जताया कि गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद के समूल उन्मूलन की दिशा में निर्णायक सफलता हासिल करेगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं और अंतिम व्यक्ति के बीच सेतु बनें तथा विकसित भारत और समृद्ध मध्य प्रदेश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Top Stories
Related Post