Sandhya Samachar

ग्रीन बेल्ट में पेड़ काटने पर गुस्से में पर्यावरण प्रेमी

141 views

बिल्डर को लाभ पहुंचाने कटवा दिए हरे-भरे पेड़
गुस्साए प्रकृति प्रेमियों ने निगम के खिलाफ खोला मोर्चा
ग्रीन बेल्ट को बचाने पार्षद ने की पांच लाख की राशि की घोषणा

ग्वालियर। रसूखदार बिल्डर को लाभ पहुँचाने के लिए ग्रीन बेल्ट में लगे बरसों पुराने पेड़ों को काट दिया गया है। पेड़ों को काटने से प्रकृति पर्यावरण प्रेमियों में गुस्सा पनप रहा है।

आपको बता दें कि नगर निगम के उद्यान विभाग ने एजी ऑफिस रोड पर निर्माणाधीन मॉल की भव्यता के आड़े आ रहे पेड़ों को कटवा दिया है। जबकि ये पेड़ ग्रीन बेल्ट में लगे थे। ग्रीन बेल्ट को बचाने के लिए पार्षद ने पांच लाख रुपए की राशि की घोषणा की थी। अधिकारियों के इस रवैये से गुस्साए पर्यावरण प्रेमियों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रीन बेल्ट को बचाने के लिए स्थानीय पार्षद ने पांच लाख की राशि की घोषणा की है।
शुक्रवार की सुबह पेड़ों के कटने का विरोध करने पहुँचे सैंकड़ों लोगों ने नारेबाजी कर ग्रीन बेल्ट को बचाने की मांग की। हाथ में पोस्टर लेकर पेड़ बचाने की गुहार करते हुए प्रदर्शन कर रहे प्रकृति प्रेमियों का कहना था कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा पूरे शहर में पेड़ों की हत्या की जा रही है।

बरसों पुराने पेड़ों को खत्म कर नए पेड़ लगाना ठीक वैसा ही है जैसे पिता की हत्या करके दस बेटे पैदा करना लेकिन बेटे कभी बाप की कमी पूरी नहीं कर सकते वहीं स्थानीय पार्षद अपर्णा भी मौके पर पहुँचीं और नगर निगम के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने बिल्डर को लाभ पहुंचाने के लिए काटे गए वृक्षों की जांच की बात कही। प्रदर्शन करने वालों को उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि भविष्य में अब एक पत्ता भी नहीं तोड़ा जा सकेगा पेड़ काटना तो दूर की बात है। उन्होंने सड़क पर स्थित ग्रीन बेल्ट को संरक्षित करने के लिए पार्षद निधि से 5 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा भी की।

PostedBy : विजय पाण्डेय

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
6.1km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Thu
23°
Fri
22°
Sat
22°
Sun
22°
Mon

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech