Sandhya Samachar

आज मूल नक्षत्र संग विष्कुंभ योग का संयोग

193 views

इन पांच राशियों वालों का सितारा होगा बुलंद, भाग्यशाली रहेगा शनिवान का दिन
26 अगस्त शनिवार को मूल नक्षत्र के साथ विष्कुंभ योग का शुभ संयोग बना है। इस शुभ योग के प्रभाव से आज कन्या समेत 5 राशि के लोग बहुत ही भाग्यशाली रहने वाले हैं। पांचों राशियों के जातकों को धन लाभ के साथ साथ कई अच्छे अवसर भी मिलने वाले हैं। यहां जानें किन 5 राशियों के लिए लकी रहेगा शनिवार।

धर्म-अध्यात्म। शनिवार को चंद्रमा का संचार वृश्चिक राशि के उपरांत आज धनु राशि में होगा। साथ ही आज बहुत ही शुभ संयोग भी बन रहा है। आज मूल नक्षत्र के साथ विष्कुंभ योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में आज शनिदेव 5 राशियों पर बहुत ही मेहरबान रहने वाले हैं। आज कन्या समेत 5 राशि के लोगों को अच्छा खासा लाभ मिलेगा। साथ ही पारिवारिक जीवन में आ रही समस्याओं का भी समाधान मिलेगा।
कन्या राशि
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज इस राशि के लोग सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इतना ही नहीं आज आप धार्मिक कार्यों में भी हिस्सा ले सकते हैं। आज आप बिजनेस में कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लोग अगर कुछ नया करने की कोशिश में हैं तो उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन उत्तम फलदायी साबित होगा। यदि वह अपना कोई बिजनेस आदि करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहेगी। यदि किसी के साथ पैसों का लेनदेन करना है तो आज कर सकते हैं। आज आपको योग्य लोगों की तरफ से विवाह के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान आपकी मुलाकात किसी परिचित से होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।
मकर राशि
आज का दिन शानदार साबित होगा। आज आपके पुराने रुके हुए काम पूरे होते जाएंगे। साथ ही आज आपको सभी काम एक के बाद एक सफल होते जाएंगे। आपके जीवन में अगर कोई समस्या चल रही है तो आज परिवार के लोगों का सहयोग आपको मिलेगा। साथ ही परिवार में काफी समय से जो तनाव चल रहा था वह भी आज समाप्त हो जाएगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप दूसरे लोगों से अपना काम आसानी से करवा लेंगे। साथ ही आज का जिन लोगों के संतान के विवाह में बाधा आ रही है आज उससे उन्हें निजात मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति वैसे तो अच्छी रहेगी लेकिन, आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर रखना होगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के नौकरी पेशा वर्ग के लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज नौकरीपेशा लोगों की वेतन वृद्धि की जा सकती है। जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। हालांकि, आज आपको अपनी किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा। जिन समस्याओं को लेकर पिछले काफी समय से आप तनाव में थे वह सभी समाप्त हो जाएंगी।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
77%
4.2km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Tue
24°
Wed
22°
Thu
22°
Fri
22°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech