गूगल ला रहा है जीमेल एड्रेस बदलने का नया फीचर

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

गूगल ला रहा है जीमेल एड्रेस बदलने का नया फीचर

गूगल आपको गलती सुधारने का मौका दे रहा है। यानी आप अपने पुराने या अजीब लगने वाले ईमेल एड्रेस जैसे फनी यूजर नेम को बदल सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी और ना ही आपको पुराना डेटा डिलीट होगा।

 गूगल के एक सपोर्ट पेज के जरिए इस नए अपडेट की जानकारी सामने आई है। अब तक नियम यह था कि एक बार जो ईमेल एड्रेस बन गया उसे बदला नहीं जा सकता था। अब जानते हैं गूगल के इस नए फीचर के बारे में। सबसे पहले आप अपना जीमेल यूजर नेम यानी एट द रेट जीमेल डॉट कॉम से पहले वाला पार्ट बदल सकेंगे। आपका गूगल अकाउंट पहले जैसा ही रहेगा। कोई डाटा खत्म नहीं होगा। आपके सभी ईमेल, कांटेक्ट्स, ड्राइव फाइल्स, फोटो, सब्सक्रिप्शन और परचेस सुरक्षित रहेंगे। आपका पुराना जीमेल यूजर नेम एलियस यानी दूसरे यूजर नेम के रूप में काम करता रहेगा। आपके पुराने यूजर नेम पर भेजे गए ईमेल आपके नए इनबॉक्स में आते रहेंगे। आप पुराने या नए जीमेल यूजर नेम दोनों से साइन इन कर सकते हैं। लेकिन कुछ शर्तों के साथ यह फीचर आएगा। 

आप साल में सिर्फ एक बार ही अपना जीमेल एड्रेस बदल सकते हैं और पूरे लाइफटाइम में एक अकाउंट के लिए मैक्स तीन बार ही इस एड्रेस को बदला जाएगा। यानी एक अकाउंट से टोटल चार एड्रेस एक ओरिजिनल वाला और तीन बदलाव वाले लिंक हो सकते हैं। फिलहाल अगर आपको नया एड्रेस चाहिए तो आपको नया अकाउंट बनाकर अपना पुराना डेटा कांटेक्ट, फोटोज, ड्राइव फाइल्स मैन्युअली ट्रांसफर करना पड़ता था, जो काफी लंबा और कॉम्प्लिकेटेड प्रोसेस है।

 दिलचस्प बात यह है कि इस फीचर की जानकारी सबसे पहले गूगल के हिंदी सपोर्ट पेज पर देखी गई है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि गूगल इस फीचर की टेस्टिंग या शुरुआती रोलआउट भारत से कर सकता है।

Also Read

 हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल ग्लोबल अनाउंसमेंट नहीं की है। यह फैसिलिटी फिलहाल पर्सनल जीमेल अकाउंट के लिए बताई जा रही है। अगर आपका ईमेल एड्रेस, ऑफिस, स्कूल या किसी ग्रुप की ओर से दिया गया है, तो इसे बदलने के लिए आपको अपने एडमिनिस्ट्रेटर से संपर्क करना होगा।

Top Stories
Related Post