सीबीएसई यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने दसवीं- बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए बड़ा बदलाव किया गया है अब एक- दो विषय में कंपार्टमेंट आने पर बच्चों को नया मौका मिलेगा, जिसमें उनको तीन चांस मिलेंगे। इस नियम से छात्रों को राहत मिलेगी और ड्रॉपआउट कम करने की कोशिश भी है।
जाने तीन चांस
सीबीएसई छात्रों को पहला चांस जुलाई- अगस्त 2026 में मिलेगा, दूसरा- चांस अगले साल की बोर्ड परीक्षा के साथ मार्च- अप्रैल 2027 में मिलेगा और तीसरा चांस जुलाई- अगस्त 2027 मैं मिलेगा। तीसरा चांस छात्रों के लिए अंतिम अवसर है। अगर कंपार्टमेंट के बाद इन तीनों चांस में भी छात्र- छात्राओं पास नहीं हुए, तो उनको दोबारा सारे एग्जाम देना पड़ेगा।
आवेदन भरने की पूरी प्रक्रिया
अगर जिन छात्रों की कंपार्टमेंट आई है और उनको कंपार्टमेंट फॉर्म भरना है तो वह जून 2026 में भर सकते हैं इसके लिए आपको ऑफिशल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर सारा डाटा फिल करना होगा। अंत में कंपार्टमेंट फॉर्म भरने की फीस रु200 से ₹500 प्रति विषय लगेगी, जो की अनिवार्य है।