कल यानी 3 मार्च 2026 को भूल कर भी होली ना खेलें क्योंकि कल साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है कल का चंद्र ग्रहण खास है क्योंकि कल लगने जा रहा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इस ग्रहण से चंद्रमा लाल रंग का नजर आएगा। जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आ जाता है तब लाल रंग का नजर आता है इस नजारे को ब्लड मून भी कहा जाता है। कल लगने जा रहा चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी भारत में मान्य रहेगा।
भारत में कहां-कहां दिखाई देगा ग्रहण ?
3 मार्च को लगने जा रहा चंद्र ग्रहण भारत के कई शहरों में दिखाई देगा जैसे नई दिल्ली,पटना, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई।
चंद्र ग्रहण का समय
कल लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 3:20 से शुरू होगा और समापन शाम 6:46 पर होगा।
चंद्र ग्रहण के समय क्या करना चाहिए? जाने
कल चंद्र ग्रहण है तो लोग काफी घबरा जाते हैं लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है आप अपना मन शांत रखें, आसपास का वातावरण शांत रखें। घर में भजन कीर्तन या भगवान का नाम जपते रहे जैसे ‘ओम नमः शिवाय’ या दूसरा कोई अन्य जाप जो भी आपको आता हो। ग्रहण के समय पूजा पाठ नहीं की जाती है लेकिन भगवान का नाम और कीर्तन करने से भगवान को और मनुष्य को शांति मिलती है।
ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की सफाई करनी पड़ती है इसके बाद स्नान करना भी जरूरी होता है ग़ौरतलब है कि स्नान के बाद जरूरतमंद लोगों को कुछ दान करना भी शुभ माना जाता है।